क्रिकेट

Australia Vs Pakistan 1st Test Match Live Streaming: जानिए कब और कहां देखें पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच

Australia Vs Pakistan 1st Test Match Live Score Streaming, Aus Vs Pak Match Watch Online (ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग): ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच पर्थ की तेज पिच पर खेला जाएगा। पिछले 14 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराया है।

Image

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच (साभार-TimesNowDigital)

Australia Vs Pakistan 1st Test Match Live Score Streaming, Aus Vs Pak Match Watch Online (ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग): वर्ल्ड कप के बाद पहली बार पाकिस्तान की टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वापसी करेगी। 3 टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला 14-18 दिसंबर के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम नए कप्तान शान मसूद के नेतृत्व में उतरेगी।

मसूद को बाबर आजम के कप्तानी पद से हटने के बाद यह जिम्मेदारी मिली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बात करें तो यह बहुत निराशाजनक रहा है। पिछले 14 टेस्ट मैच में पाकिस्तान को हार मिली है। इस मुकाबले में उसकी कोशिश जीत दर्ज करने की होगी। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में जान लें।

कब होगा ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच (Australia vs Pakistan 1st Test Match Date)

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच 14 दिसंबर गुरुवार को खेला जाएगा।

कहां होगा ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच (Australia vs Pakistan 1st Test Match Venue)

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच पर्थ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच (Australia vs Pakistan 1st Test Match Time)

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच सुबह 7.50 बजे शुरू होगा।

टीवी पर कहां देखें ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच (Australia vs Pakistan 1st Test Match On Tv)

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Australia vs Pakistan 1st Test Match Live Streaming)

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

End of Article