IND vs AUS Champions Live Streaming: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के दूसरे सेमीफाइनल में इंडिया चैंपियंस का सामना ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस से होगा। एक बार फिर भारतीय खिलाड़ियों के पास ऑस्ट्रेलिया को किसी टूर्नामेंट से बाहर निकालने का सुनहरा मौका है। यह मुकाबला काउंटी ग्राउंड नॉर्थम्प्टन (County Ground Northampton) में खेला जाएगा।
दोनों टीम दूसरी बार इस टूर्नामेंट में भिड़ेगी। पहली बार जब दोनों टीम एक दूसरे के आमने-सामने आई थी तो बाजी ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के हाथ लगी थी। इस मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने 23 से इंडिया चैंपियंस को हराया था। अब मुकाबला नॉकआउट का है और इंडिया चैंपियंस के पास बदला लेना का सुनहरा मौका है। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लेते हैं।
India Champions vs Australia Champions Live Streaming: कहां खेला जाएगा मैच?
भारत और चैंपियंस के बीच मैच का आयोजन काउंटी ग्राउंड नॉर्थम्प्टन में किया जाएगा।
India Champions vs Australia Champions Live Streaming: टीवी पर कैसे देखें लाइव?
इंडिया चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के बीच मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स हिंदी वन चैनल पर देखा जा सकता है।
India Champions vs Australia Champions Live Streaming: मोबाइल पर कैसे देखें लाइव?
इंडिया चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के बीच मैच को मोबाइल पर फैनकोड ऐप पर देख सकते हैं।
