क्रिकेट

AUS vs SA Match Toss Update: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगी ऑस्ट्रेलिया, पहले ही गंवा चुकी है सीरीज

AUS vs SA Toss Live: AUS vs SA Who won the toss, AUS vs SA Toss winner Today, Who Won Toss Today Match 2024, आज का टॉस कौन जीता , ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका टॉस विजेता, AUS vs SA Toss Time, Australia vs South Africa Toss Timeline

Image

आज का टॉस कौन जीता, साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया (साभार- X Proteas Men)

AUS vs SA Match Toss Update: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज खेला जा रहा है, जहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शुरुआती दो मुकाबले जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले ही सीरीज पर कब्जा कर लिया है। साउथ अफ्रीका ने पहला मुकाबला 98 रन से जबकि दूसरा मुकाबला 84 रन से जीता था। अब ऑस्ट्रेलिया के पास अपनी नाक बचाने का आखिरी मौका है और वह जीत के साथ इस सीरीज को खत्म करना चाहेगा। साउथ अफ्रीका ने टी20 सीरीज गंवाने के बाद जिस तरह से वापसी की है, वह काबिले तारीफ है। खास तौर से गेंदबाजों ने इस सीरीज में कमाल का काम किया है। पहले मैच में केशव महाराज और दूसरे मैच में लुंगी एन्गिडी ने मोर्चा संभाला था। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम इस सीरीज में पूरी तरह से बेअसर नजर आई है।

ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका टॉस का समय (AUS vs SA Toss Time)

ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका के बीच आज के मैच का टॉस सुबह 9.30 बजे होगा।

ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका टॉस की जगह (AUS vs SA Toss Venue)

ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका के बीच आज का मुकाबला ग्रेट बैरियर रीफ एरीना, मैके क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका आज का टॉस किसने जीता (AUS vs SA Toss Win Today)

ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका के बीच आज का मैच के टॉस ऑस्ट्रेलिया ने जीता।

आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI):

ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, कूपर कॉनॉली, जेवियर बार्टलेट, शॉन एबॉट, नाथन एलिस, एडम जैम्पा।

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग XI):

रियान रिकल्टन (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, तेंबा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जार्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवॉल्ड ब्रेविस, वियान मुल्डर, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी, क्वेना माफाका।

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीम

ऑस्ट्रेलिया टीम: ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, आरोन हार्डी, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड, बेन ड्वार्शुइस, मैथ्यू कुह्नमैन, कूपर कॉनॉली।

दक्षिण अफ्रीका टीम: रियान रिकल्टन (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), टोनी डी ज़ॉर्जी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवॉल्ड ब्रेविस, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर, लुंगी एंगिडी, तेंबा बावुमा, कॉर्बिन बॉश, क्वेना माफाका, लुआन-द्रे प्रीटोरियस।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article