AUS vs ENG U19 World Cup Match Live Score Streaming: कब और कहां देखें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का अंडर-19 विश्व कप सेमीफाइनल, लाइव स्कोर
- Authored by: शिवम अवस्थी
- Updated Feb 3, 2026, 01:15 PM IST
AUS U19 vs ENG U19 World Cup Match Live Score Streaming Today Match In Hindi: आज (3 February 2026) आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है। इस सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की अंडर-19 क्रिकेट टीमें आमने-सामने हैं। यहां हम जानेंगे कि ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड अंडर 19 विश्व कप सेमीफाइनल मैच भारत में कब और कहां देख सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड अंडर-19 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल मैच की लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग
- आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026
- आज खेला जाएगा अंडर-19 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल
- पहले सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की भिड़ंत
Australia vs England U19 World Cup Semi-Final Match Live Score Streaming Today Match: आईसीसी अंडर-19 वनडे क्रिकेट विश्व कप 2026 आज अपने अंतिम और सबसे रोमांचक पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है। टूर्नामेंट में आज पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें आमने-सामने होंगी ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमें। ऑस्ट्रेलियाई अंडर-19 क्रिकेट टीम की कमान ओलिवर पीके (Oliver Peake) के हाथों में है जिन्होंने पिछले ही मैच में शानदार शतक लगाया था। जबकि इंग्लैंड अंडर-19 वनडे टीम की कप्तानी थॉमस रियू (Thomas Rew) कर रहे हैं। दोनों ही टीमें शानदार हैं और पहले सेमीफाइनल मैच दिलचस्प होने की उम्मीद है।
इंग्लैंड का टूर्नामेंट में ट्रैक रिकॉर्डः आज होने वाले अंडर-19 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल से पूर्व जान लेते हैं कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का अभियान अब तक कैसा रहा है। सबसे पहले बात इंग्लैंड की करते हैं। इंग्लैंड अंडर-19 क्रिकेट टीम ने टूर्नामेंट के पहले मैच में पाकिस्तान को 36 रन से हराया। दूसरे मैच में मेजबान जिम्बाब्वे को 8 विकेट से रौंदा। तीसरे व ग्रुप स्टेज के अंतिम मैच में स्कॉटलैंड को 252 रनों के रिकॉर्ड अंतर से मात दी। इसके बाद उन्होंने सुपर-6 राउंड के पहले मैच में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया और सुपर सिक्स के दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को 65 रनों से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
ऑस्ट्रेलिया का टूर्नामेंट में ट्रैक रिकॉर्डः ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 क्रिकेट टीम भी अब तक टूर्नामेंट एक भी मैच नहीं हारी है। उसने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में आयरलैंड को 8 विकेट से शिकस्त दी। दूसरे मैच में जापान को भी आठ विकेट से हराया। जबकि ग्रुप चरण के तीसरे व आखिरी मुकाबले में श्रीलंका को 9 विकेट से मात देते हुए सुपर-6 राउंड की तरफ कदम बढ़ाए। सुपर-सिक्स राउंड में ऑस्ट्रेलिया ने सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से मात दी। जबकि दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को 22 रनों से हराते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुनिश्चित किया। ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ एक ही मैच में पहले बल्लेबाजी की, बाकी हर मुकाबले में उन्होंने बाद में बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य का पीछा किया। आइए अब जानते हैं कि आज ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले पहले सेमीफाइनल मैच को आप भारतीय समय के मुताबिक कब और कहां देख सकते हैं। दोनों टीमों के बीच जो विजेता बनेगा वो भारत-अफगानिस्तान के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच के विजेता से फाइनल खेलेगा।
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल मैच कब है? (AUS vs ENG U19 World Cup Semi-Final Match Date)
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की अंडर-19 वनडे टीमों के बीच आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच 3 फरवरी 2026, मंगलवार को खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड अंडर-19 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल मैच? (AUS vs ENG U19 World Cup Semi-Final Match Timing)
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमों के बीच अंडर-19 वर्ल्ड सेमीफाइनल मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस 12:30 बजे होगा।
ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड अंडर-19 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल मैच कहां हो रहा है? (AUS U19 vs ENG U19 WC Semi-Final Match Venue)
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल मैच बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में हो रहा है।
आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैडं के पहले सेमीफाइनल मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (AUS vs ENG U19 World Cup Semi Final Match Live Streaming In India)
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप भारत में जियोहॉटस्टार (JioHotstar App) पर देख सकते हैं।
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें (Australia And England Under-19 Full Squads)
ऑस्ट्रेलिया U19 टीम: ओलिवर पीके (कप्तान), विल मलाजज़ुक, नितेश सैमुअल, स्टीवन होगन, एलेक्स ली यंग (विकेटकीपर), जेडन ड्रेपर, आर्यन शर्मा, हेडन शिलर, नादेन कूरे, बेन गॉर्डन, चार्ल्स लैचमंड, टॉम होगन, जॉन जेम्स, विल बायरम, केसी बार्टन और विलियम टेलर।
इंग्लैंड U19 टीम: थॉमस रियू (कप्तान/विकेटकीपर), बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेयस, कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लुम्सडेन, एलेक्स ग्रीन, इसहाक मोहम्मद, ल्यूक हैंड्स, अली फारूक, एलेक्स फ्रेंच और विल बेनिसन।
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड पहले सेमीफाइनल मैच का टीवी पर लाइव प्रसारण भारत में कहां देख सकते हैं? (AUS vs ENG U19 World Cup Semi-Final TV Telecast Channel In India)
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की युवा टीमों के बीच अंडर-19 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं।