क्रिकेट

Asia Cup 2025: 'इंशाल्लाह हम जरूर जीतेंगे.. 'एशिया कप से पहले पाकिस्तानी गेंदबाज ने भारत को दी चेतावनी

Asia Cup 2025 IND vs PAK: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर 2025 से होने वाली है इस मैच से पहले भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर माहौल गर्म नजर आ रहा है। इस महामुकाबले से पहले ही पाकिस्तानी गेंदबाज ने भारतीय टीम को चेतावनी दो दी है।

Image

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- AP)

Asia Cup 2025 IND vs PAK: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले ब्लॉकबस्टर मुकाबले से पहले पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ हरिस रऊफ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि पाकिस्तान टीम भारत के खिलाफ होने वाले दोनों मैच जीतेगी।भारत और पाकिस्तान को ग्रुप ए में रखा गया है और दोनों टीमें 14 सितंबर को भिड़ेंगी। अगर दोनों टीमें अगले चरण में पहुंचती हैं तो सुपर-4 राउंड में भी एक बार फिर आमना-सामना होने की पूरी संभावना है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक फैन ने रऊफ से भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले के बारे में सवाल पूछा। इस पर रऊफ ने कहा कि दोनों मैच हमारे हैं..इंशाअल्लाह'उनके इस बयान को लेकर क्रिकेट फैंस में चर्चा तेज़ हो गई है।

भारत मजबूत दावेदार, पाकिस्तान के फॉर्म पर सवाल

हालांकि, मौजूदा हालातों को देखते हुए पाकिस्तान का भारत को हराना काफी मुश्किल लग रहा है। हाल ही में पाकिस्तान को बांग्लादेश जैसी टीम से सीरीज़ हार का सामना करना पड़ा है, जिससे उनका आत्मविश्वास डगमगाया है।दूसरी ओर, भारत ने एशिया कप के लिए फुल स्ट्रेंथ स्क्वॉड का ऐलान किया है। कागज़ पर और मौजूदा फॉर्म में टीम इंडिया पाकिस्तान से कहीं ज़्यादा मज़बूत नज़र आ रही है। क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, लेकिन पाकिस्तान की जीत के लिए उन्हें किसी चमत्कार की ज़रूरत होगी।

14 सितंबर पर सभी की नजर

अब सभी की निगाहें 14 सितंबर 2025 पर टिकी हैं, जब भारत और पाकिस्तान एक बार फिर क्रिकेट मैदान पर आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला सिर्फ एक ग्रुप मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट प्रेमियों के लिए त्यौहार जैसा होगा।हरिस रऊफ के बयान ने मुकाबले की गर्माहट को और बढ़ा दिया है। अब देखना यह होगा कि मैदान पर किसकी दावेदारी भारी पड़ती है – फॉर्म में चल रही टीम इंडिया या फिर चमत्कार की उम्मीद लगाए पाकिस्तान।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article