Sri Lanka vs Bangladesh (SL vs BAN) Pitch Report R Premadasa Stadium, Colombo Weather: एशिया कप 2023 का दूसरा दौर शुरू हो चुका है। सुपर फोर राउंड का दूसरा मुकाबला आज (9 सितंबर, 2023) कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। श्रीलंका की टीम शानदार फॉर्म में है और लगातार 12 मैच में जीत दर्ज कर चुकी है। शनिवार को अगर वो बांग्लादेश को मात देने में सफल होती है तो ये उसकी वनडे फॉर्मेट में लगातार 13वीं जीत होगी। वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश की टीम लगातार संघर्ष कर रही है। एशिया कप में अबतक खेले तीन मैच में से वो केवल एक में अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हासिल कर सकी है। सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में टीम में दम नजर नहीं आया है। ऐसे में बांग्लादेश के लिए टूर्नामेंट में बने रहने के लिए श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला करो या मरो वाला है। आइए जानते हैं शनिवार को कोलंबो में कैसा रहेगा मौसम और कैसा होगा प्रेमदासा स्टेडियम की पिच का हाल?
आज कैसा होगा कोलंबो का मौसम? (Colombo Weather Forecast Today)
श्रीलंका ने इन दिनों बारिश का कहर बरपा हुआ है लगातार देश के सभी हिस्सों में बारिश हो रही है। ऐसे में शनिवार को राजधानी कोलंबो में मौसम विभाग ने तेज बारिश की आशंका जताई है। ढाई बजे टॉस के वक्त बारिश की संभावना 71 प्रतिशत है। तापमान उस वक्त 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। समय के साथ बारिश के बढ़ने का पूर्वानुमान है। बारिश की सिलसिला बदस्तूर देर रात तक जारी रहेगा। ऐसे में श्रीलंका बांग्लादेश के बीच मैच का आयोजन हो पाने की संभावना बेहद कम हैं।
श्रीलंका-बांग्लादेश मैच की पिच रिपोर्ट कैसी होगी? (SL vs BAN Pitch Report)
आम तौर पर आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच धीम और कम उछाल वाली होती है। जिस तरह का उछाल पल्लेकल में मिल रहा था वैसा कोलंबो में नहीं होगा। लेकिन पिछले पांच साल में इस मैदान पर खेले गए डे-नाइट मुकाबलों में पहली पारी का औसत स्कोर 267 रन रहा है। जो कि पल्लेकल में खेले गए डे-नाइट मैचों में बने पहली पारी के औसत रन(255) तुलना में ज्यादा है। बारिश की वजह से पिच में नमी होगी तो उछाल और भी कम होने की आशंका है।
