क्रिकेट

SL vs BAN Head To Head: एशिया कप सुपर फोर में आज होगा श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, इस मैच से पहले दोनों के रिकॉर्ड पर डालते हैं नजर

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Sep 9, 2023, 11:05 AM IST

Sri Lanka vs Bangladesh Head to Head: एशिया कप में मेजबान श्रीलंका बौर मेहमान बांग्लादेश की टीम एक बार आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें एशिया कप के सुपर फोर मुकाबले में भिड़ेंगी। इस मुकाबले से पहले जानिए किस टीम का पलड़ा है भारी।

Image

श्रीलंका और बांग्लादेश हेड टू हेड।

Photo : Times Now Digital

Sri Lanka vs Bangladesh Head to Head: एशिया कप में रोमांकच मुकाबले का दौर शुरू हो चुका है। टूर्नामेंट के सुपर फोर मुकाबले में शनिवार को मेजबान श्रीलंका का सामना मेहमान बांग्लादेश से होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। एशिया कप के मौजूदा सीजन के सुपर फोर में श्रीलंका की टीम पहली बार उतर रही है, जबकि बांग्लादेश की टीम दूसरा मुकाबला खेलने उतरेगी। बांग्लादेश को अपने पहले सुपर फोर मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। इस हार के बाद टीम पर दवाब बढ़ गया है। अगर टीम को खिताबी मुकाबले की रेस में बने रहना है तो बचे सभी मैच जीतने होंगे। वहीं, श्रीलंका भी रेस में बने रहने के लिए हर हार में बांग्लादेश को मात देना चाहेगी। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों के आंकड़ों पर नजर डालते हैं और जानने की कोशिश करते हैं कि किसका पलड़ा भारी है।

बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका का पलड़ा काफी मजबूत

मेहमान टीम बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका का पलड़ा काफी मजबूत नजर आ रहा है। दोनों टीमों के बीच वनडे में पहला मुकाबला 1986 में खेला गया था। इसके बाद से अभी तक दोनों टीमों के बीच कुल 52 मैच खेले गए हैं। इसमें श्रीलंका को 41 मैचों में, जबकि बांग्लादेश को सिर्फ 9 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच दो मैचों का परिणाम नहीं निकल सकता है।

एशिया कप में भी श्रीलंका का दबदबा

एशिया कप 2023 के सुपर फोर मुकाबले से पहले की बात करें तो बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका का दबदबा है। 1986 से अभी तक दोनों टीमों के बीच एशिया कप में कुल 14 मैच खेले गए हैं। इसमें श्रीलंका को 12 मैचों में जीत मिली है, जबकि बांग्लादेश को सिर्फ दो मैचों में जीत मिली है। शनिवार को होने वाले मुकाबले में बांग्लादेश की टीम अपने हार के फासने को कम करने के इरादे से उतरेगी।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article