क्रिकेट

Asia Cup 2023, IND vs SL, Super 4: श्रीलंका के खिलाफ फाइनल का टिकट पक्का करने उतरेगा भारत, जानिए मैच से जुड़ी जरूरी बातें

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Sep 12, 2023, 11:47 AM IST

India vs Sri Lanka, Match Preview: एशिया कप 2023 के सुपर फोर राउंड में भारत और श्रीलंका के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। जानिए इस अहम मुकाबले से जुड़ी अहम बातें...

Image

भारत बनाम श्रीलंका मैच प्रीव्यू

कोलंबो: भारत और श्रीलंका की टीमें मंगलवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में बारिश की संभावना के बीच एक दूसरे से भिड़ेंगी। भारत और श्रीलंका दोनों के लिए ही सुपर फोर का ये मुकाबला फाइनल में एंट्री के लिहाज से अहम है। अगर भारतीय टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज करने में सफल रहती है तो फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लेगी। वहीं श्रीलंका की इस मैच में जीत पाकिस्तान के लिए परेशानी का सबब बन जाएगी।

भारतीय टीम सीनियर खिलाड़ियों को दे सकती है आराम

भारतीय टीम लगातार दो दिन से कोलंबो के मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए थी। मंगलवार को वो लगातार तीसरे दिन मैदान पर उतरेगी। टीम के खिलाड़ी थके हुए हैं ऐसे में टीम मैनेजमेंट श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में कुछ रद्दोबदल कर सकता है और अन्य खिलाड़ियों को मौका दे सकता है जिससे के अहम खिलाड़ियों को चोट से बचाया जा सके। पाकिस्तान के खिलाफ 228 रन के बड़े अंतर से टीम का नेट रन रेट +4.560 हो गया है। ऐसे में मौसम की मार या हार दोनों उसका फाइनल का टिकट नहीं छीन सकती है। ऐसे में शुभमन गिल और विराट कोहली के बगैर भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ मैच में उतर सकती है।

लगातार 14वीं जीत और फाइनल पर होगी श्रीलंका की नजर

वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका की बात करें तो वो शानदार प्रदर्शन कर रही है। लगातार 13 वनडे मैचों में जीत हासिल करने के बाद उनका आत्मनविश्वास सातवें आसमान पर है। ऐसे में भारतीय टीम श्रीलंकाई टीम को हलके में तो नहीं लेगी। श्रीलंका की टीम में पिछले मुकाबले में बांग्लादेश को बड़े रोमांचक मुकाबले में मात दी। श्रीलंका के स्पिनरों खासकर महीष तीक्ष्णा और युवा तेज गेंदबाज मतीशा पथिराना ने शानदार गेंदबाजी करके टीम को जीत दिलाई। इससे पहले बल्लेबाजों ने भी बखूबी अपना काम कर दिया था। युवा ऑलराउंडर दुनिथ वेल्लागे भी अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे हैं। ऐसे में श्रीलंकाई टीम अपनी प्लेइंग-11 में बगैर किसी बदलाव किए मैदान में उतरेगी। जिससे कि वो घरेलू दर्शकों के सामने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर सके।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

श्रीलंका की टीम:

दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (उप-कप्तान), चरिथ असलांका, धनंजय डिसिल्वा, सदीरा समरविक्रमा, महीश तीक्ष्णा , दुनिथ वेललागे, मथीशा पथिराना, कसुन राजिता, दुशान हेमंथा, बिनुरा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article