क्रिकेट

Asia Cup 2023, AFG vs BAN Pitch Report, Weather: अफगानिस्तान-बांग्लादेश मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Sep 2, 2023, 11:07 PM IST

Asia Cup 2023, AFG vs BAN ODI Pitch Report Gaddafi Stadium and Lahore Weather Forecast Today: आज (3 September 2023) एशिया कप 2023 में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच टूर्नामेंट का चौथा मैच खेला जाएगा। ये मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि इस मैच की पिच रिपोर्ट और लाहौर के मौसम का हाल।

Image

अफगानिस्तान-बांग्लादेश मैच पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश- एशिया कप 2023
  • आज खेला जाएगा टूर्नामेंट का चौथा मुकाबला
  • पाकिस्तान के लाहौर में होगा मैच

Afghanistan vs Bangladesh (AFG vs BAN) Pitch Report Gaddafi Stadium, Lahore Weather: एशिया कप 2023 में आज टूर्नामेंट का चौथा मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। अफगानिस्तान का ये टूर्नामेंट में पहला मुकाबला होगा। जबकि बांग्लादेश इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ मैच खेल चुका है और वहां उसे हार का सामना करना पड़ा था। बांग्लादेश को अगले राउंड में जाने के लिए आज का मैच जीतना ही होगा। ये मुकाबला ग्रुप-बी का है।

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। बांग्लादेश ने इससे पहले अपना मुकाबला श्रीलंकाई जमीन पर खेला था, अब वो पाकिस्तान पहुंचे हैं और उन्हें लाहौर में मैच खेलना है। ऐसे में हालातों के साथ भी उन्हें खुद को ढालना होगा। आइए जानते हैं कि आज के मैच की पिच रिपोर्ट कैसी होगी और कैसा होगा लाहौर का मौसम।

अफगानिस्तान और बांग्लादेश की पिच रिपोर्ट कैसी होगी? (AFG vs BAN Pitch Report)

आज का मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान की पिच की बात करें तो यहां बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले होती आई है। बल्लेबाज यहां रनों की बारिश कर सकते हैं। पिछले साल जब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम यहां आई थी तब वनडे सीरीज की छह पारियों में यहां पर तीन पारियों में 300 रन का आंकड़ा पार हुआ था। इसके अलावा इसी साल अप्रैल में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच हुई टी20 सीरीज में भी काफी हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिले थे। हालांकि मध्य के ओवरों में स्पिनर्स कुछ कमाल जरूर कर सकते हैं।

आज कैसा होगा लाहौर का मौसम? (Lahore Weather Today)

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले इस मैच में उनके फैंस व खिलाड़ियों की नजरें मौसम पर भी रहेंगी। श्रीलंका में तो भारत-पाकिस्तान मैच बारिश के कारण पहली पारी के बाद रद्द करना पड़ा लेकिन यहां पाकिस्तान में ऐसे हालात नहीं हैं। लाहौर में मौसम साफ रहने का अनुमान है और बारिश की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है। उमस भी ज्यादा नहीं रहेगी, दिन भर धूप खिली रहने की उम्मीद है। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूजतम तापमान 26 डिग्री सेंटीग्रेड तक रह सकता है।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article