एजुकेशन

HTET 2026: हरियाणा बोर्ड ने परीक्षा को लेकर दिया बड़ा अपडेट, तैयारी रखें जारी, इसी साल होगा एग्‍जाम

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 को लेकर उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) ने बताया है कि इस साल HTET 2026 परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Image

HTET 2026: हरियाणा बोर्ड ने परीक्षा को लेकर दिया बड़ा अपडेट

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 को लेकर उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) ने बताया है कि इस साल HTET 2026 परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा को समय पर और सही तरीके से कराने के लिए बोर्ड की ओर से जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। बोर्ड ने उम्मीदवारों से कहा है कि वे परीक्षा की तैयारी को जारी रखें और अपनी पढ़ाई की रणनीति अच्छी से अच्छी बनाकर चलें। HTET 2026 की परीक्षा तारीख, आवेदन प्रक्रिया, एडमिट कार्ड और दूसरी जरूरी जानकारी बोर्ड की ओर से समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि HTET 2026 से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल BSEH की ऑफिशियल वेबसाइट पर भरोसा करें। सोशल मीडिया या दूसरे अनऑफिशियल प्लेटफॉर्म पर मिलने वाली जानकारी को क्रॉस चेक जरूर करें। परीक्षा की तारीख और आवेदन की पूरी जानकारी जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

HTET 2025 Revised Result पर आया अपडेट

इस बीच HTET 2025 के संशोधित रिजल्ट को लेकर भी बोर्ड ने अपडेट दिया है। BSEH ने 28 सितंबर को जारी प्रेस नोट में बताया कि बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद HTET 2025 का Revised Result जल्द जारी किया जाएगा। HTET 2025 में Level-1 (PRT), Level-2 (TGT) और Level-3 (PGT) की परीक्षा 4 और 5 जुलाई 2026 को आयोजित हुई थी। इसका रिजल्ट 22 अगस्त 2026 को जारी किया गया था।

बोर्ड ने बताया कि प्रश्नपत्र और आंसर की से जुड़ी समीक्षा रिपोर्ट के आधार पर निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए रिजल्ट में संशोधन किया जा रहा है।

किन उम्मीदवारों को मिलेगा वेरिफिकेशन का मौका?

संशोधित रिजल्ट में जिन उम्मीदवारों को जगह मिलती है और जिनका बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अभी बाकी है, उन्हें निर्धारित केंद्रों पर वेरिफिकेशन पूरा करने का मौका दिया जाएगा। बोर्ड ने यह भी कहा है कि अगर संशोधित रिजल्ट अपलोड करते समय किसी तरह की तकनीकी समस्या आती है, तो उसे वापस लेने या रद्द करने का अधिकार बोर्ड के पास रहेगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article