शहर

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में बड़ा सर्च ऑपरेशन, राजौरी-पुंछ-कठुआ में संदिग्ध मूवमेंट; सेना-CRPF अलर्ट

Jammu Kashmir News:जम्मू-कश्मीर के राजौरी, पुंछ और कठुआ में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया है। करीब 12 जगहों पर सेना के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियां तलाशी अभियान चला रही हैं।

Image

जम्मू-कश्मीर में सेना का सर्च ऑपरेशन

Jammu Kashmir News : जम्मू-कश्मीर की पहाड़ियों पर एक बार फिर से संदिग्ध लोगों की आहट मिली है। मंगलवार को सीमावर्ती जिलों राजौरी, पुंछ और कठुआ में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने करीब एक दर्जन स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया है। अधिकारियों के मुताबिक, पहाड़ी जिलों के दुर्गम और घने जंगलों वाले इलाकों में जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चला रहे हैं।

इन इलाकों में सुरक्षा बलों की तलाश जारी

अधिकारियों ने बताया कि राजौरी जिले के कालाकोट इलाके के पीर खाना, पोथा नरोटा और अंध गांवों तथा सुंदरबनी इलाके के ठंडा पानी और कंसर में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसी तरह कठुआ जिले के पंजवारी, कठेरा और आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा बलों की तलाश जारी है।

वहीं, पुंछ के मेंढर सेक्टर के अपर कसबलारी, थेराटोपा, नागल गली, कलाबन और पतनतीर इलाकों में भी सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया है। अधिकारियों के अनुसार, इन इलाकों में संदिग्ध लोगों की आवाजाही की सूचना मिलने के बाद अभियान चलाया जा रहा है और सुरक्षा बल पूरे क्षेत्र में तलाशी ले रहे हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article