क्रिकेट

क्रिकेट के मैदान में सचिन, विराट, रोहित और धोनी के साथ उतरेंगे लियोनेल मेसी

इस साल दिसंबर में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक अनोखा नजारा दिख सकता है अर्जेंटीना के वर्ल्ड चैंपियन फुटबॉलर लियोनेल मेसी भारत के स्टार क्रिकेटर्स के साथ क्रिकेट की 22 गज की पिच पर दो-दो हाथ करते नजर आ सकते हैं।

Image

लियोनेल मेसी (फोटो क्रेडिट FIFAWorldCup X)

मुंबई: फुटबॉल की दुनिया के सुपर स्टार और अर्जेंटीना के वर्ल्ड चैंपियन कप्तान लियोनेल मेसी 14 साल लंबे अंतराल के बाद भारत दौरे पर आ रहे हैं। 13 से 15 दिसंबर के बीच अपने तीन दिन के भारत दौरे पर मेसी कोलकाता, दिल्ली और मुंबई का दौरा करेंगे। मेसी को कोलकाता के इडेन गार्डन्स मैदान पर सम्मानित किया जाएगा। अपनी यात्री के दौरान मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मेसी भारत के स्टार क्रिकेट खिलाड़यों के साथ वानखेड़े स्टेडियम में क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।

भारत के स्टार क्रिकेटर आएंगे मेसी के साथ नजर

14 दिसंबर को वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले क्रिकेट मैच में मेसी के साथ सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। सात-सात खिलाड़ियों वाली टीमों के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में दर्शकों मेसी की ड्रिब्लिंग की जगह क्रिकेट का क्लास देखने का मौका मिलेगा। ये भारतीय क्रिकेट और फुटबॉल प्रशंसकों के लिए एक अनोखा नजारा होगा।

जल्द जारी होगा मैच का शेड्यूल

एमसीए के एक अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए बयान में कहा,'मेसी 14 दिसंबर को वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। संभावना है कि वह पूर्व और मौजूदा क्रिकेटरों के साथ एक क्रिकेट मैच भी खेलेंगे। आयोजक जल्द ही सभी औपचारिकताओं के फाइनल होने के बाद पूरा शेड्यूल जारी करेंगे।' मेसी इससे पहले साल 2011 में भारत आए थे। तब उन्होंने कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में वेनेजुएला के खिलाफ फ्रेंडली मैच खेला था। 14 साल बाद मेसी भारत आ रहे हैं तो उनके फैन्स बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article