क्रिकेट

KSCA का अनिल कुंबले और राहुल द्रविड़ को सम्मान, चिन्नास्वामी में होगा स्टैंड

कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने भारत के दो दिग्गज खिलाड़ियों को खास सम्मान दिया है। इस बात का ऐलान तब किया गया जब इंटरनेशनल वेन्यू के तौर पर 50 साल पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा था। इस मौके पर राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले ने KSCA का आभार व्यक्त किया।

rahul dravid anil kumble

राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले (साभार-X ANI)

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) ने शुक्रवार को बेंगलुरु के प्रतिष्ठित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले और राहुल द्रविड़ के नाम पर स्टैंड का नामकरण करके उन्हें सम्मानित किया। मौका था, इस स्टेडियम के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट वेन्यू के रूप में 50 वर्ष पूरे होने का। इस मौके पर केएससीए के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद के नेतृत्व में, एसोसिएशन ने दो दिग्गज भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित किया, और भारतीय क्रिकेट और कर्नाटक क्रिकेट दोनों में उनके योगदान को सराहा। इस सम्मान के लिए कुंबले और द्रविड़ दोनों ने अपना आभार व्यक्त किया। अनिल कुंबले ने कहा कि नौ साल की उम्र में जिस स्टेडियम में वे पहली बार गए थे, उसके पवेलियन के टॉप पर अपना नाम देखना उनके लिए एक विशेष और भावुक क्षण है। उन्होंने यह भी कहा कि एम चिन्नास्वामी का इतिहास भारतीय क्रिकेट के विकास को दर्शाता है।

"नौ साल की उम्र में यहां मैच देखने आना और फिर पवेलियन के टॉप पर अपना नाम देखना बहुत खास है। इस स्टेडियम के अंतरराष्ट्रीय वेन्यू के रूप में 50 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए, मुझे याद आता है कि इसकी यात्रा भारतीय क्रिकेट के विकास को दर्शाती है। मैं बीसीसीआई को तहे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं।

राहुल द्रविड़ ने इस मैदान को अपना दूसरा घर बताया और कहा कि वे अपने घर से भी ज्यादा समय यहां बिताते हैं। उन्होंने इसे सुख और दुख दोनों का गवाह बताया, जिसने उनके करियर को आयाम दिया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और इस प्रतिष्ठित मैदान ने उन्हें जो कुछ भी दिया है, उसके लिए वे उनके प्रति अत्यंत आभारी हैं।

द्रविड़ ने कहा, “यह मेरे लिए दूसरा घर रहा है, और यह वह जगह है जहां, जैसा कि अनिल ने कहा, हमने शायद अपने घरों से भी ज़्यादा समय बिताया है। यह बहुत खुशियों का, कभी-कभी बड़ी निराशाओं का भी गवाह रहा है, लेकिन यह वह जगह है जिसने मुझे वह सब कुछ दिया है जो मैं आज हूं। कुंबले और द्रविड़ दोनों ने भारतीय क्रिकेट में अमूल्य योगदान दिया है। कुंबले टेस्ट (619 विकेट) और वनडे (337 विकेट) दोनों में भारत के अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, जिन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 953 विकेट लिए।

वहीं, राहुल द्रविड़ सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बाद सभी फॉर्मेट में भारत के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 504 मैचों में 48 शतक और 145 अर्धशतक सहित 24,064 रन बनाए हैं। इन दोनों दिग्गजों ने अपने शानदार करियर के दौरान भारतीय टीम की कप्तानी भी की थी।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर। इंडिया वर्सेज न्यूजीलैंड फाइनल लाइव स्कोर और क्रिकेट (Sports News) अपडेट और आईपीएल 2026 की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article