क्रिकेट

अमित शाह और धोनी की मुलाकात, हाथ मिलाने की फोटो हुई वायरल

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Nov 13, 2022, 04:30 PM IST

MS Dhoni meets Amit Shah: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और गृह मंत्री अमित शाह की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। चेन्नई में दोनों की मुलाकात हुई जहां पर धोनी ने अमित शाह से हाथ मिलाया।

Image

धोनी और अमित शाह

Photo : Twitter

शनिवार को चेन्नई में इंडिया सीमेंट्स ने अपनी प्लेटिनम जुबली का जश्न मनाया। इसके लिए एक खास समारोह का आयोजन चेन्नई में किया गया था जिसमें जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हुईं। इनमें भारत के गृहमंत्री अमित शाह और टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल रहे। गौरतलब है कि धोनी का इंडिया सीमेंट्स से खास रिश्ता रहा है, क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स इंडिया सीमेंट्स की ही टीम है और धोनी सीएसके केे कप्तान हैं।

समारोह में अमित शाह ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान जब अमित शाह वहां अतिथियों से हाथ मिला रहे थे, तो उनमें पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी भी मौजद थे। जैसे ही इन दोनों की मुलाकात हुई फोटो खिंचने का सिलसिला शुरू हो गया। हर कोई इस पल को अपने कैमरे में कैद कर लेना चाहता था। देखते-देखते कुछ ही समय में दोनों की हाथ मिलाते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

गौरतलब है कि अमित शाह का भी क्रिकेट से पुराना नाता रहा है, वो गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के प्रमुख रह चुके हैं और इस समय उनके पुत्र जय शाह भी बीसीसीआई के सचिव हैं।

धोनी किसी राजनीतिक पार्टी का हिस्सा नहीं हैं और वो इस समय रांची में अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताते हैं। फिलहाल वो रांची में आईपीएल की तैयारी में भी जुटते देखे गए हैं। आईपीएल 2023 में वो एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई करते नजर आएंगे।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article