क्रिकेट

अंबाती रायडू का बड़ा खुलासा, पूर्व सेलेक्टर ने अपने बेटे के कारण मेरा करियर बर्बाद कर दिया

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 15, 2023, 09:42 AM IST

हाल ही में आईपीएल से संन्यास लेने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज अंबाती रायडू ने साल 2019 में वर्ल्ड कप में न चुने जाने और अपने क्रिकेट करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे उनका करियर बर्बाद कर दिया गया। साल 2019 में उन्हें वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं किया गया था।

Image

अंबाती रायडू (साभार-Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • अंबाती रायडू ने किया बड़ा खुलासा
  • पूर्व सेलेक्टर पर लगाया बड़ा आरोप
  • बोले हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन में होती थी राजनीति

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज और हाल ही में आईपीएल से संन्यास लेने वाले अंबाती रायडू ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है जिसमें उन्होंने बीसीसीआई के पूर्व सेलेक्टर पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपने बेटे के कारण मेरा करियर बर्बाद कर दिया। उन्होंने टीवी नाइन तेलगु को दिए गए इंटरव्यू में इन मुद्दों पर खुलकर बात की है।

बेटे के कारण मुझे किया गया नजरअंदाज

अंबाती रायडू ने कहा कि शुरुआत से ही जब वह खेल रहे थे तो हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन में राजनीति शुरू हो गई थी। तब के अध्यक्ष शिवलाल यादव ने अपने बेटे अर्जुन यादव को मौका देने के लिए मुझे नजरअंदाज किया। रायडू ने कहा कि जब वह आंध्रप्रदेश से खेलते थे तो अर्जुन से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन फिर भी अर्जुन को तरजीह दी गई। रायडू ने कहा 'मैं साल 2003-04 में इंडिया ए के लिए खेलता था। लेकिन साल 2004 में सेलेक्ट कमेटि में शिवलाल यादव के करीबी आ गए और मुझे मौका नहीं मिला। इतना ही नहीं शिवलाल यादव के छोटे भाई ने मेरे साथ बदतमीजी भी की। उन्होंने मुझे मानसिक रुप से परेशान किया।'

2005 में रायडू ने छोड़ दिया हैदराबाद

साल 2005 में रायडू ने परेशान होकर हैदराबाद छोड़ दिया और आंध्रप्रदेश से जुड़ गए। साल 2005-06 में रणजी ट्रॉफी के दौरान अंबाती रायडू और अर्जुन के बीच लड़ाई भी हुई थी, जिससे खूब सुर्खियां बटोरी थी।

2019 वर्ल्ड कप पर भी बोले रायडू

इतना ही नहीं रायडू ने पूर्व सेलेक्टर एमएसके प्रसाद को लेकर भी कहा कि उनसे मतभेद के कारण ही उन्हें 2019 वर्ल्ड कप में जगह नहीं मिली जबकि पहले मुझे नंबर चार के लिए तैयार रहने को कहा गया था। उन्होंने कहा 'मेरे स्थान पर अंजिक्य रहाणे को ले लेते तो मुझे उतना दुख नहीं होता, लेकिन उन्होंने एक ऑलराउंडर विजय शंकर को चुना। आपको बता दें कि उस वक्त रायडू ने थ्री डी वाला ट्वीट किया था, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article