क्रिकेट

T20 World Cup Final All Records: भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में बने ये रिकॉर्ड्स

T20 World Cup Final All Records: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया से जैसी बल्लेबाजी की उम्मीद थी, वैसी ही बैटिंग सूर्या एंड कंपनी ने की। भले ही बिना खाता खोले आउट हो गए। लेकिन उनकी टीम ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। चलिए जानते हैं कि इस दौरान कौन-कौन से रिकॉर्ड बने।

Image

भारत-न्यूजीलैंड फाइनल में बने ये रिकॉर्ड्स (साभार-X)

T20 World Cup Final All Records: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में संजू सैमसन के 89, ईशान किशन के 54 और अभिषेक शर्मा की 52 रन की पारी के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में यह किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। भारत की इस पारी में कई रिकॉर्ड्स बने। चलिए एक-एक कर जानते हैं कि इस मुकाबले में कौन-कौन से रिकॉर्ड बने।

50 से ज्यादा रन की पहली साझेदारी

संजू सैमसन और अभिषेक ने 24 गेंद में 51 रन जोड़े। यह टी20 विश्व कप फाइनल में 50 से अधिक रनों की पहली सलामी साझेदारी है। इससे पहले सबसे बड़ी साझेदारी 2009 में लॉर्ड्स में श्रीलंका के खिलाफ कामरान अकमल और शाहजैब हसन के बीच हुई थी जिन्होंने 48 रन जोड़े थे।

सबसे महंगे गेंदबाज बने लॉकी फर्ग्यूसन

लॉकी फर्ग्यूसन ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने के मामले में बेन स्टोक्स और अक्षर पटेल की बराबरी कर ली। उन्होंने पारी के चौथे ओवर में दो छक्के और दो चौके के साथ 24 रन लुटाए। इससे पहले अक्षर पटेल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2024 में 24 और बेन स्टोक्स ने कोलकाता के खिलाफ 2016 में 24 रन खर्चे थे।

नॉकआउट में सबसे तेज अर्धशतक

अभिषेक शर्मा ने नॉकआउट में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने केवल 18 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की और फिन एलन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के की मदद से अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की।

विराट क्लब में शामिल हुए संजू सैमसन

संजू सैमसन ने 33 में अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने इसके लिए 3 छक्के और 4 चौके लगाए। इसके साथ ही वह सेमीफाइनल और फाइनल में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। इससे पहले शाहिद अफरीदी और विराट कोहली ने यह कारनामा किया था। शाहिद ने 2009 में, विराट ने 2014 में यह कारनामा किया था।

तीसरी बार 250 प्लस का स्कोर

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके साथ ही टीम इंडिया टी20 में सबसे अधिक 7 बार 250 प्लस रन बनाने वाली पहली टीम बन गई। इतना ही नहीं टीम इंडिया एक एडिशन में 3 बार 250 से ज्यादा रन बनाने वाली पहली टीम बन गई।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article