क्रिकेट

RCB vs KKR: रहाणे ने किया केकेआर की कप्तानी का धमाकेदार आगाज, 200 के स्ट्राइक रेट से जड़ा अर्धशतक

अजिंक्य रहाणे ने कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी संभालने के बाद आतिशी अंदाज में शुरुआत की और 200 के स्ट्राइक रेट से आतिशी अर्धशतक जड़ दिया।

Image

अजिंक्य रहाणे और रजत पाटीदार (साभार IPL/BCCI)

कोलकाता: अजिंक्य रहाणे ने आतिशी अंदाज में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कप्तानी डेब्यू करते हुए अर्धशतक जड़ दिया। मैच के पहले ही ओवर में क्विटन डिकॉक के जोश हेज़लवुड की गेंद पर पवेलियन लौटने के बाद कप्तान रहाणे बल्लेबाजी करने उतरे और बल्ले से कहर बरपा दिया। रहाणे ने सुनील नरेन के साथ आतिशी बल्लेबाजी करते हुए टीम को 5.4 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा दिया। इसके बाद 29 गेंद में दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर दी।

25 गेंद में रहाणे ने जड़ा अर्धशतक

अपनी आतिशी बल्लेबाजी को जारी रखते हुए रहाणे ने 25 गेंद में 6 चौके और 4 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। रहाणे ने 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 50 रन पूरे किए। रहाणे और नरेन ने टीम को 9.3 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए 54 गेंद में दोनों ने शतकीय साझेदारी भी पूरी कर ली। इस साझेदारी में रहाणे ने 55 और नरेन ने 44 रन का योगदान दिया।

56 रन की रहाणे ने खेली पारी

रहाणे 31 गेंद में 56 रन बनाकर क्रुणाल पांड्या की गेंद पर कैच दे बैठे। 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर पवेलियन लौट गए। 109 के स्कोर पर रहाणे पवेलियन लौटे। उनके आउट होने के बाद विकेटों की झड़ी लग गई और आरसीबी मैच में वापसी करने में सफल रही।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article