क्रिकेट

IND W A vs AUS W A: ऑस्ट्रेलिया ‘ए' के खिलाफ इंडिया-ए टीम का ऐलान, यस्तिका और अनुष्का बनीं कप्तान

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की महिला चयन समिति ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया-ए के आगामी भारत दौरे के लिए टीम की घोषणा की। अनुष्का शर्मा टी20 में तो यास्तिका भाटिया वनडे और चार दिवसीय टेस्ट मैच में कप्तानी करेंगी। ऑस्ट्रेलिया ए टीम का दौरा 12 सितंबर से शुरू होगा।

Image

इंडिया ए टीम का ऐलान। फोटो- BCCI

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की महिला चयन समिति ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया-ए के आगामी भारत दौरे के लिए टीम की घोषणा की। जिसमें अनुष्का शर्मा तीन मैच की टी20 सीरीज में भारत-ए की कप्तानी करेंगी, जबकि यस्तिका भाटिया वनडे और टेस्ट टीम की अगुवाई करेंगी। सयाली सतघरे टी20 में उप-कप्तान होंगी, जबकि अनुष्का वनडे और टेस्ट में उप-कप्तान होंगी।

ऑस्ट्रेलिया ए टीम का दौरा 12 सितंबर से शुरू होगा और इसमें तीन टी20, तीन वनडे के साथ चार दिवसीय एक टेस्ट मैच शामिल है। टी20 मैच न्यू चंडीगढ़, वनडे मुकाबले मोहाली के पीसीए स्टेडियम और चार दिवसीय टेस्ट मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। टी20 मुकाबले 12, 15 और 17 सितंबर को न्यू चंडीगढ़ में होंगे। वनडे मैच 20, 23 और 25 सितंबर को मोहाली में खेले जाएंगे, जबकि चार दिवसीय टेस्ट मुकाबला 29 सितंबर से दो अक्टूबर तक धर्मशाला में होगा।

युवा और अनुभवी खिलाड़ी शामिल

भारतीय महिला ए टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है। टीम में शामिल ज्यादातर खिलाड़ी WPL में हिस्सा ले चुकी हैं। वहीं, यास्तिका भाटिया, प्रिया पूनिया, उमा छेत्री, श्वेता सहरावत, वैष्णवी शर्मा जैसी खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का अनुभव है। इस मल्टी सीरीज में युवा खिलाड़ियों के पास अच्छा प्रदर्शन कर सीनियर टीम में जगह बनाने का अच्छा अवसर रहेगा।

ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम का भारत दौरा:-

टी20: 12, 15 और 17 सितंबर, न्यू चंडीगढ़

वनडे: 20, 23 और 25 सितंबर, पीसीए स्टेडियम, मोहाली।

टेस्ट मैच: 29 सितंबर से दो अक्टूबर ,धर्मशाला।

टी20 के लिए भारत-ए टीम:-

अनुष्का शर्मा (कप्तान), सयाली सतघरे, वृंदा दिनेश, सुजाता डे, तेजल हसबनिस, निक्की प्रसाद, शिप्रा गिरी, श्वेता सहरावत, उमा छेत्री, तनुजा कंवर, मीनू मणि, वैष्णवी शर्मा, जिंतिमनी कलिता, शबनम शकील, सिमरन दिल बहादुर।

वनडे टीम:-

यस्तिका भाटिया (कप्तान), अनुष्का शर्मा, वृंदा दिनेश, प्रिया पूनिया, तनिषा सिंह, तेजल हसबनिस, निक्की प्रसाद, उमा छेत्री, मीनू मणि, अमनदीप कौर, वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे, जिंतिमनी कलिता, शबनम शकील, अक्षिता भगत।

टेस्ट टीम:-

यस्तिका भाटिया (कप्तान), अनुष्का शर्मा, शुभा सतीश, प्रिया पूनिया, तनिषा सिंह, तेजल हसबनिस, निक्की प्रसाद, ममता माडिवाला, सुश्री दिब्यदर्शिनी, शुचि उपाध्याय, वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे, जिंतिमनी कलिता, शबनम शकील, अक्षिता भगत।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article