क्रिकेट

'मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं,' टीम इंडिया में वापसी को बेताब सूर्यकुमार यादव ने तोड़ी चुप्पी

भारतीय टीम से बाहर चल रहे पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि वह वपासी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। भविष्य में सब कुछ ठीक रहा तो सब कुछ ठीक होने की उम्मीद है। वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से भारतीय टीम से बाहर हैं। उन्हें इंग्लैंड और आयरलैंड के लिए टीम में नहीं चुना गया था।

Image

सूर्यकुमार टीम इंडिया में वापसी को बेताब। फोटो- BCCI

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बल्लेबाजी में लगातार खराब प्रदर्शन करने के कारण सूर्यकुमार यादव से ना सिर्फ कप्तानी छीन ली गई। बल्कि उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। अब भारतीय टीम से बाहर किए गए पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गुरुवार को अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वह वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और भविष्य में सब कुछ ठीक होने की उम्मीद कर रहे हैं।

भारत को लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप में खिताब दिलाने के कुछ महीनों बाद 35 वर्षीय सूर्यकुमार को उनकी फॉर्म के कारण टीम से बाहर कर दिया गया। सूर्यकुमार भारतीय टीम के अलावा आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। सूर्या की जगह श्रेयस अय्यर को इंडिया का नया टी20 कप्तान बनाया गया।

'मैं कड़ी मेहनत कर रहा'

सूर्यकुमार से जब एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय टीम में वापसी की संभावना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ’मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं और अपनी तरफ से हर संभव कोशिश कर रहा हूं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो सब कुछ अपने आप ठीक हो जाएगा।’

छीन ली गई कप्तानी

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय टी20 टीम में हुए बड़े बदलावों के तहत सूर्यकुमार यादव से कप्तानी वापस ले ली गई थी। उन्हें टीम से ड्रॉप भी कर दिया गया था। लगातार खराब फॉर्म और कप्तानी के दबाव से जूझने के बाद सूर्या अपनी बेसिक्स पर ध्यान दे रहे। इसका खुलासा उन्होंने जुलाई एक वीडियो शेयर कर किया था, जिसमें 3 घंटे में 1000 से ज्यादा गेंदें खेलते हुए दिखाई दिए थे।

भारत को नहीं हुआ फायदा

गौरतलब हो कि सूर्या को बाहर करने के बाद टीम इंडिया को कोई फायदा तो नहीं हुआ। उलटा नुकसान हो गया। भारतीय टीम को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर एक भी टी20 मैच नहीं जीत सकी। आयरलैंड ने उन्हें 0-2 और इंग्लैंड ने 0-4 से हराया। ऐसे में कई खिलाड़ियों का खराब फॉर्म सूर्या के लिए एक मौका हो सकता है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ भी नहीं मिला मौका

हालांकि, सूर्या के लिए चीजें इतनी आसान नहीं होगी। भले ही यूके दौरे पर अन्य खिलाड़ियों ने कुछ खास कमाल नहीं किया हो, लेकिन उन्हें बैक किया जाएगा। जिम्बाब्वे दौरे पर कई खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली थी। वहीं, यूके दौरे पर फेल रहने वाले अभिषेक शर्मा ने गेंदबाजी में कमाल किया और दूसरे टी20 मैच में दो विकेट चटकाए थे।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article