साउथ मूवीज

Yash की Toxic को बेकार बताना यूट्यूबर को पड़ा बहुत महंगा

Toxic Update: यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर नया विवाद सामने आया है। फिल्म का रिव्यू करने वाले एक यूट्यूबर ने मेकर्स की तरफ से लीगल नोटिस मिलने का दावा किया है।

Image

टॉक्सिक को लेकर मचा बवाल (pic credit-toxic movie)

Toxic Update: सुपरस्टार यश (Yash) की फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की रिलीज से पहले ही मेकर्स ने बेंगलुरु कोर्ट से एक अंतरिम आदेश हासिल किया था। कोर्ट ने फिल्म के खिलाफ झूठी या मानहानिकारक बातें फैलाने पर अस्थायी रोक लगाई थी। अब फिल्म रिलीज के बाद एक यूट्यूबर को अपनी समीक्षा को लेकर लीगल नोटिस मिलने का दावा किया गया है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-"रणवीर सिंह तमराज किलविश बन जाए...", Mukesh Khanna ने Shaktimaan पर फिर दिया विवादित बयान)

टॉक्सिक को लेकर मचा बवाल

यूट्यूबर सूरज कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ईमेल का स्क्रीनशॉट शेयर किया। उनके मुताबिक, यह ईमेल बेंगलुरु की कंपनी एप्लेक्स सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से भेजा गया था। कंपनी फिल्म के निर्माता और कॉपीराइट मालिक केवीएन मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस एलएलपी की ओर से कार्रवाई कर रही थी। नोटिस में कहा गया कि सूरज कुमार ने फिल्म 'टॉक्सिक' से जुड़ा कंटेंट ऑनलाइन शेयर किया है। इसमें उनके फिल्म रिव्यू का लिंक भी शामिल था। फिल्म बनाने वाली कंपनी ने दूसरी कंपनी को अपनी ओर से कार्रवाई करने का अधिकार दिया था। यानी वह जरूरत पड़ने पर लीगल नोटिस भेज सकती है, ऑनलाइन कंटेंट हटाने की मांग कर सकती है और दूसरी कानूनी कार्रवाई भी कर सकती है। यूट्यूबर सूरज कुमार ने एक्स पर बताया कि उन्हें 'टॉक्सिक' का रिव्यू करने के बाद लीगल नोटिस मिला है। उन्होंने इसका स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु कोर्ट ने 22 अगस्त को एक अंतरिम आदेश दिया था। इसके तहत फिल्म 'टॉक्सिक' के बारे में झूठी या बदनाम करने वाली बातें फैलाने पर रोक लगाई गई थी। यह याचिका फिल्म के प्रोडक्शन हाउस केवीएन प्रोडक्शंस एलएलपी ने दायर की थी, जिसमें एक्स कॉर्प और कुछ अज्ञात लोगों को भी पक्ष बनाया गया था।

toxic re

टॉक्सिक को लेकर मचा बवाल (pic credit-twitter)

बताते चलें कि टॉक्सिक की दूसरे दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आ गई है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे दिन 'टॉक्सिक' ने 22,629 शोज से भारत में 36.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 137.50 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, भारत में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई अब 164.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। पहले दिन फिल्म ने भारत में 101.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। इसके मुकाबले दूसरे दिन की कमाई में करीब 64 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article