Delhi Police PE/MT Date, Schedule 2026: दिल्ली पुलिस ने फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE/MT) खराब मौसम के चलते स्थगित कर दिया (Delhi Police PE/MT Date) गया था। वहीं अब दिल्ली पुलिस ने कांस्टेबल शारीरिक सहनशक्ति एवं माप परीक्षण (PE&MT) की नई तारीक घोषित कर दी है। अब पीई/एमटी 10 सितंबर से आयोजित की जाएंगी। ध्यान रहे इसके लिए 22, 24 और 25 अगस्त 2026 के लिए जारी किया गया वही एडमिट कार्ड मान्य होगा।
बता दें अधिकारियों ने बताया ता कि प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए PE&MT को स्थगित किया गया है। फिजिकल टेस्ट के दौरान उम्मीदवारों को दौड़ और अन्य शारीरिक गतिविधियों में हिस्सा लेना होता है। ऐसे में मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए परीक्षा को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। वहीं अब आप दिल्ली पुलिस कांस्टेबल पीई/एमटी का नया एग्जाम शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
Delhi Police PE/MT Schedule: दिल्ली पुलिस PE/MT का नया शेड्यूल
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल शारीरिक सहनशक्ति एवं माप परीक्षण के नये शेड्यूल की बात करें तो यह 10 सितंबर, 11 सितंबर और 12 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।

Delhi Police PE And MT Date, Schedule 2026
Delhi Police PE/MT Schedule: एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग टाइम पर पहुचें
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए उसी परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग समय पर पहुंचना होगा। ध्यान रहे अभ्यर्तियों से अनुरोध है कि समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और एडमिट कार्ड/निर्देशों में बताए गए सभी जरूरी दस्तावेज एवं सामान साथ लेकर आएं। आगे की जानकारी के लिए दिल्ली पुलिस नियमित रूप से देखते रहें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढे़ं: 30 अगस्त को नीट पीजी की परीक्षा, यहां देखें एग्जाम गाइंडलाइंस, जानें क्या लेकर जाएं और क्या नहीं
पहले से निर्धारित शेड्यूल
PE&MT का शेष कार्यक्रम पहले से निर्धारित समय के अनुसार ही जारी रहेगा। यदि भविष्य में परीक्षा कार्यक्रम में किसी प्रकार का बदलाव किया जाता है, तो इसकी आधिकारिक जानकारी दिल्ली पुलिस की वेबसाइट के माध्यम से उम्मीदवारों को उपलब्ध कराई जाएगी।
