क्रिकेट

ENG vs SA: एडेन मार्करम के शानदार कैच ने बदला इंग्लैंड के खिलाफ मैच, देखिए [VIDEO]

दक्षिण अफ्रीका ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को सुपर-8 राउंड के मुकाबले में 7 रन के अंतर से मात देकर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह तकरीबन पक्की कर ली है। कप्तान एडेन मार्करम ने एक शानदार कैच लेकर मैच का रिजल्ट बदल दिया।

Image

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आउट होने के बाद पवेलियन लौटते हैरी ब्रूक

Photo : AP

सेंट लुसिया: क्रिकेट के गलियारों में अंग्रेजी में एक कहावत 'Catches Win Matches'(कैच पकड़ो और मैच जीतो) दशकों से प्रचलित है। ये बात एक बार फिर टी20 विश्व कप 2024 के सेंट लुसिया में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेले गए सुपर-8 राउंड के मुकाबले में सही साबित हुई। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने मैच के आखिरी ओवर में हैरी ब्रूक का शानदार कैच लपककर पूरा बाजी पलट दी।

मार्करम ने भागते हुए पकड़ा शानदार डाइविंग कैच

जीत के लिए 164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 19 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 150 रन बना लिए थे। स्ट्राइक पर 36 गेंद पर 53 रन बनाकर खेल रहे हैरी ब्रूक थे। जीत के लिए अंतिम 6 गेंद में इंग्लैंड को 14 रन बनाने थे। लेकिन एनरिक नॉर्खिया की पहली ही गेंद पर एडेन मार्करम ने मिड ऑन से उल्टी दिशा में भागते हुए शानदार कैच लपका। इसके साथ ही ब्रूक की पारी खत्म हो गई।

नॉर्थिया ने की कसी हुई गेंदबाजी

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए जोफ्रा आर्चर और सैम कुरेन पांच गेंद पर केवल 6 रन बना सके और इंग्लैंड की टीम ने जीतता हुआ मुकाबला एक कैच की वजह से गंवा दिया। एनरिक नॉर्खिया ने आखिरी 6 गेंद में 6 रन देकर एक विकेट लिया और अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article