क्रिकेट

AFG vs SA Semi Final Match LIVE Telecast: जानिए कब और कहां देख सकते हैं अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला

AFG vs SA LIVE TV Telecast Channel: टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। इस मुकाबले को भारत में आप कब और कहां देख सकते हैं। मैच से जुड़ी जानकारी यहां पढ़ें।

Image

अफगानिस्तान का सामना दक्षिण अफ्रीका को आप भारत में आप कब और कहां देख सकते हैं।

Photo : Times Now Digital

Afghanistan banaam South Africa Semi Final LIVE TV Telecast Channel: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में गुरुवार (27 जून 2024) को पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में अफगानिस्तान का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के महत्वपूर्ण है। सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश को पटखनी देकर अफगानिस्तान की टीम पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम 10 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंची है। टीम इससे पहले 2009 और 2014 में सेमीफाइनल तक पहुंची थी। वहीं, दोनों टीमों के सुपर-8 मुकाबले पर नजर डालें तो दक्षिण अफ्रीका की टीम विजयी रथ पर सवार होकर सेमीफाइनल में पहुंची है। टीम ने 3 मैच खेले और सभी मुकाबलों में जीत हासिल की। वहीं, अफगानिस्तान की टीम को 3 मैचों में से दो मुकाबले में जीत मिली थी और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। दक्षिण अफ्रीका की टीम 6 अंक के साथ अपने ग्रुप में टॉप पर रही थी और अफगानिस्तान की टीम 4 अंक के साथ दूसरे पायदान पर रही थी।

अफगानिस्तान का स्क्वॉड (Afghanistan Squads)

राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद इशाक, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, करीम जनत, नांग्याल खारोटी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक।

दक्षिण अफ्रीका का स्क्वॉड (South Africa Squads)

एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जेनसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिक नोर्टजे, कागिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका का टेस्ट मुकाबला कब से खेला जाएगा? (AFG vs SA Match Date)

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला गुरुवार (27 जून 2024) से शुरू होगा।

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा? (AFG vs SA Match Time)

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबले की शुरुआत सुबह6 बजे से होगी। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला कहां खेला जाएगा? (AFG vs SA Match Venue)

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा।

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (AFG vs SA Match Live Telecast)

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (AFG vs SA Match Live Streaming)

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को आप डिज्नी-हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article