क्रिकेट

49 साल में पहली बार... अब्दुल्ला शफीक ने वेस्टइंडीज में किया बड़ा कमाल, टूट गया सईद अहमद का रिकॉर्ड

Abdullah Shafique Test Record: अब्दुल्ला शफीक 1977 में माजिद खान के बाद कैरिबियन में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में 150 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले पाकिस्तानी बैट्समैन बन गए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ शफीक तीसरे दिन 160 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, पाकिस्तान ने 344 रन के जवाब में 387 रन बनाए।

Image

अब्दुल्ला शफीक ने रचा इतिहास। फोटो- AP

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक (Abdullah Shafique Test Record) ने टेस्ट क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है। शफीक 1977 में माजिद खान के बाद कैरेबियन में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में 150 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले पाकिस्तानी बैट्समैन बन गए हैं। पाकिस्तान का इस बल्लेबाज ने 49 साल से चले आ रहे इस सूखे को खत्म कर दिया। साथ ही सईद अहमद का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

अब्दुल्ला शफीक 1977 के बाद वेस्टइंडीज में टेस्ट में 150 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले पाकिस्तानी बैट्समैन बन गए। शफीक ने नाबाद 160 रन बनाए। इसके चलते पाकिस्तान को पहली पारी में 387 रन बनाने और 43 रन की बढ़त दिलाने में मदद मिली। वहीं, साजिद खान ने दूसरी पारी में वेस्टइंडीज को बैकफुट पर धकेल दिया। उन्होंने चार विकेट लेकर मेजबान टीम को तीसरे दिन स्टंप्स तक 103/6 पर ला दिया।

दिन की शुरुआत में शफीक ने सबका ध्यान खींचा। उन्होंने क्वीन्स पार्क ओवल में आसानी से रन बनाना जारी रखा और कैरेबियन में टेस्ट मैचों में 150 से ज्यादा रन बनाने वाले सिर्फ पांचवें पाकिस्तानी बैट्समैन बने और 1977 में गुयाना में माजिद खान के 167 रन बनाने के बाद ऐसा करने वाले पहले बैट्समैन बने।

वेस्टइंडीज में पाकिस्तान के बल्लेबाजों का सबसे बड़ा व्यक्तिगत टेस्ट स्कोर-

खिलाड़ीरन
हनीफ मोहम्मद (1958)337
वजीर मोहम्मद (1958) 189
माजिद खान (1977) 167
अब्दुल्ला शफीक (2026) 160*
सईद अहमद (1958)150

वारिकन ने चटकाए छह विकेट

शफीक ने अपनी पारी में 15 चौके और तीन छक्के लगाए। पाकिस्तान के खिलाफ जोमेल वारिकन ने छह विकेट चटकाए। बाबर आजम अपना शतक बनाने से चूक गए। वह 88 रन पर पवेलियन लौट गए। पाकिस्तान दूसरा टेस्ट जीतकर दो मैचों की सीरीज बराबर करने की कोशिश कर रहा है। क्योंकि पहले मैच में उसे 90 रन से हार मिली थी।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article