क्रिकेट

T20 World Cup Today Match 26 February 2026: टी20 विश्व कप में आज किसका मैच है, 4 टीमों की भिड़ंत, जानिए शेड्यूल

T20 World Cup Today Match 26 February 2026: टी20 विश्व कप 2026 में आज (26 फरवरी) सुपर 8 के दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे जिसमें 4 टीमों की सेमीफाइनल की किस्मत दांव पर लगी होगी। इसमें टीम इंडिया का नाम भी शामिल है। सुपर 8 चरण के ग्रुप 1 में होने वाले आज के मुकाबलों में कौन सी टीम किससे टकराएगी और ये मैच किस समय और कहां खेले जाएंगे। यहां जानिए सब कुछ।

Image

टी20 वर्ल्ड कप में आज किसका-किसका मैच है

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 विश्व कप 2026
  • आज सुपर 8 में खेले जाएंगे दो बड़े मुकाबले
  • दो मैचों में 4 टीमों की सेमीफाइनल में जाने की किस्मत दांव पर

T20 World Cup 2026 Today Matches Schedule 26 February: आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 (Super 8) चरण के दो बहुत ही अहम व रोचक मुकाबले खेले जाने हैं। आईसीसी टी20 विश्व कप सेमीफाइनल (ICC T20 World Cup Semi Final) के लिए रेस पूरी रफ्तार पकड़ चुकी है और बहुत जल्द ही अंतिम-4 टीमों के नाम सामने होंगे। इनमें से इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में जगह पक्की करने वाली पहली टीम बन चुकी है जिसने लगातार पांचवीं बार टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में अपना नाम सुनिश्चित किया है। अब सिर्फ 3 टीमों के लिए जगह बाकी है। ग्रुप 2 में इंग्लैंड आगे पहुंच गई है और अब उस ग्रुप से सिर्फ पाकिस्तान और न्यूजीलैंड में एक टीम आगे बढ़ पाएगी। लेकिन ग्रुप-2 में चारों टीमों की उम्मीदें अभी जिंदा हैं और आज इन्हीं चार टीमों के बीच दो शानदार मुकाबले होने वाले हैं।

आज का पहला मैचः टी20 विश्व कप सुपर 8 चरण में आज का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमों के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें इस समय ग्रुप में 2-2 अंकों के साथ शीर्ष दो स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज की टीम सबसे ऊपर है क्योंकि उसका नेट रन रेट +5.350 है। जबकि, दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम का नेट रन रेट इस समय 3.800 है। टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज ने अब तक 5 मैच खेले हैं और सभी मैचों में जीत दर्ज की है। अपने सुपर 8 के पहले मैच में वेस्टइंडीज की टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ 107 रनों से बड़ी जीत हासिल कर चुकी है। वहीं दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका ने भी अब तक टूर्नामेंट में अपने सभी पांच मैच जीते हैं और उसने सुपर 8 चरण में अपना पहला मैच भारत के खिलाफ 76 रनों से जीता था। दोनों टीमें सेमीफाइनल की दौड़ में आगे चल रही हैं। इनमें से एक टीम आज सेमीफाइनल में जगह पक्की कर सकती है।

आज का दूसरा मैचः वर्ल्ड कप में आज का दूसरा मुकाबला भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा। इस मैच से पहले होने वाले वेस्टइंडीज-दक्षिण अफ्रीका मुकाबले से इस ग्रुप की मौजूदा स्थिति काफी हद तक साफ हो जाएगी और एक टीम सेमीफाइनल में भी चली जाएगी। ऐसे में अंक तालिका में तीसरे और चौथे नंबर पर मौजूद भारत और जिम्बाब्वे की टीमों को सेमीफाइनल की उम्मीदें जीवित रखने के लिए पूरा जोर लगाना होगा। भारत ने टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में अपने चारों मैच जीते थे लेकिन सुपर 8 में आते ही उन्हें दक्षिण अफ्रीका ने शिकस्त दे दी। वहीं, ग्रुप चरण में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी बड़ी टीमों को हराने वाली जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने को सुपर 8 के पहले मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा जिससे उनकी आगे जाने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा।

टी20 विश्व कप 2026 में आज के सुपर 8 मैचों का शेड्यूल, कब और कहां होने जा रहे हैं आज के मैच? (T20 World Cup 2026 Today Match Schedule Super 8 Round, 26 February 2026, Thursday)

किन टीमों का मैच कहां होगा मुकाबला मैच का समय
1. दक्षिण अफ्रीका Vs वेस्टइंडीजअहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)दोपहर 3 बजे
2. भारत Vs ज़िम्बाब्वेचेन्नई (एमए चिदंबरम स्टेडियम)शाम 7 बजे

टी20 विश्व कप में आज के मुकाबले चारों ही टीमों के लिए अहम होने वाले हैं। सेमीफाइनल में बाकी 3 जगहों के लिए दो टीमें इसी ग्रुप से आनी हैं। भारत कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकता है, उसे आज के मैच में क्या करना होगा यहां क्लिक करके जानिएवहीं, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच से हमको एक और सेमीफाइनलिस्ट टीम आज मिल जाएगी। तो तैयार हो जाइए आज होने वाले विश्व कप के दो बेहद दिलचस्प और रोमांचक मुकाबलों के लिए।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थी author

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और... और देखें

End of Article