एजुकेशन

UPSSSC Female Health Worker Result 2024: महिला हेल्थ वर्कर भर्ती का रिजल्ट जारी, यहां देखें कैटेगरी वाइज कटऑफ

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) भर्ती परीक्षा 2024 का रिजल्ट upsssc.gov.in पर जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने रिजल्ट का स्टेटस और कटऑफ अंक दोनों चेक कर सकते हैं।

Image

महिला हेल्थ वर्कर भर्ती का रिजल्ट जारी, यहां देखें कैटेगरी वाइज कटऑफ

UPSSSC Female Health Worker Result 2024 OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) यानी Female Health Worker भर्ती से जुड़ा महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। आयोग ने विज्ञापन संख्या-11-परीक्षा/2024 के तहत आयोजित मुख्य परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों की स्थिति और कटऑफ अंक upsssc.gov.in पर जारी कर दिए हैं। आयोग की ओर से जारी नोटिस में अलग-अलग वर्गों के लिए कटऑफ अंक बताए गए हैं। अभ्यर्थी अपने वर्ग के अनुसार कटऑफ देखकर यह समझ सकते हैं कि चयन प्रक्रिया में आगे बढ़ने के लिए कितने अंक जरूरी रहे।

आयोग ने बताया है कि महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पद के लिए आयोजित लिखित मुख्य परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर अभ्यर्थियों की पात्रता तय की गई है। जहां जरूरी था, वहां संविदा के आधार पर सहायक नर्स मिडवाइफ (ANM) के रूप में काम करने के अनुभव का लाभ भी अंकों में शामिल किया गया है। इसके बाद अभ्यर्थियों के कुल प्राप्तांकों के आधार पर श्रेणीवार कटऑफ निर्धारित किया गया है। आयोग ने संबंधित अभ्यर्थियों के लिए अर्हता और अनर्हता से जुड़ी जानकारी भी जारी की है।

UPSSSC Female Health Worker 2024: कैटेगरी वाइज कटऑफ

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती में वर्गवार कटऑफ इस प्रकार है:

श्रेणी कटऑफ अंक
अनारक्षित (UR) 61.75
अनुसूचित जाति (SC) 56.75
अनुसूचित जनजाति (ST) 31.75
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 55.25
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 55.00
UPSSSC Female Health Worker Result 2024 Link

अभ्यर्थी आगे क्या करें?

जिन उम्मीदवारों ने UPSSSC Female Health Worker भर्ती की परीक्षा दी थी, उन्हें आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को ध्यान से देखना चाहिए। आगे की चयन प्रक्रिया, दस्तावेज सत्यापन या अन्य जरूरी निर्देशों से जुड़ी जानकारी आयोग की ओर से आधिकारिक माध्यम से दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे अपने आवेदन और परीक्षा से जुड़े दस्तावेज संभालकर रखें और UPSSSC की वेबसाइट पर आने वाले अगले अपडेट पर नजर बनाए रखें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article