T20 World Cup 2026 Today Matches Schedule 13 February: ICC टी20 विश्व कप 2026 में आज (13 फरवरी, शुक्रवार) का दिन भी टूर्नामेंट में दिलचस्प होने वाला है। आज कुछ मैचों में उलटफेर की उम्मीद भी की जा सकती है और कुछ मुकाबलों में बड़े रिकॉर्ड्स भी बनते नजर आ सकते हैं। दिन में 3 मैच खेले जाएंगे और ये मैच खेलने वाली 6 टीमें होंगी ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूएई, नीदरलैंड, यूएसए और जिम्बाब्वे। अलग-अलग ग्रुप के इस मैचों में सभी की नजरें सबसे बड़ी टीम ऑस्ट्रेलिया पर रहने वाली हैं, लेकिन बाकी के दो मैच भी कम रोमांचक नहीं होने वाले। आज टूर्नामेंट का सातवां दिन है और सभी टीमें कुछ ना कुछ बड़ा करने की कोशिश करेंगी।
आज का पहला मैचः ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम आज के दिन की सबसे बड़ी टीम होगी जो टूर्नामेंट में अपना दूसरा मुकाबला खेलने उतरेगी। पहले मैच में आयरलैंड की चुनौती को पार करने के बाद इस बार उनका मुकाबला अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे से है। जिम्बाब्वे उलटफेर करने में माहिर रही है और ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को सतर्क रहना होगा। जिम्बाब्वे ने अपना पहला मैच ओमान के खिलाफ 39 गेंदें बाकी रहते 8 विकेट से जीता था।
आज का दूसरा मैचः विश्व कप में आज का दूसरा मुकाबला कनाडा और यूएई की टीमों के बीच खेला जाएगा। कनाडा को उसके पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 57 रनों से बड़ी हार मिली थी। लेकिन दूसरी तरफ मौजूद यूएई की टीम मजबूत नजर आ रही है, जो बेशक न्यूजलैंड के खिलाफ पिछले मैच में 10 विकेट के रिकॉर्ड अंतर से हारी लेकिन उसके बल्लेबाजों ने काफी प्रभावित करते हुए 6 विकेट खोकर 173 रन जरूर बनाए थे।
आज का तीसरा मैचः दिन का तीसरा व अंतिम मैच नीदरलैंड और यूएसए की टीमों के बीच होगा। ग्रुप-A के इस मुकाबले में दोनों ही टीमें एक जैसा दम रखती हैं और दोनों के बीच रोमांचक टक्कर की उम्मीद की जा सकती है। नीदरलैंड ने अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 3 गेंद बाकी रहते करीबी मुकाबले में 3 विकेट सें गंवाया था। आज नीदरलैंज के सामने है संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) की टीम जिसने अब तक दो मैच पाकिस्तान और भारत के खिलाफ खेले हैं और इन दोनों ही मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा था, हालांकि भारत के खिलाफ मैच में उसके गेंदबाजों ने काफी प्रभावित किया था।
T20 विश्व कप में आज के मैचों का शेड्यूल, कब और कहां होने जा रहा है किसका मैच? (ICC T20 World Cup 2026 Today Matches Schedule, 13 February 2026, Friday)
| किन टीमों का मैच | मुकाबला कहां होगा | कितने बजे है मैच |
| 1. ऑस्ट्रेलिया Vs जिम्बाब्वे | कोलंबो (आर प्रेमदासा स्टेडियम) | सुबह 11 बजे |
| 2. कनाडा Vs यूएई | दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम) | दोपहर 3 बजे |
| 3. नीदरलैंड Vs यूएसए | चेन्नई (एमए चिदंबरम स्टेडियम) | शाम 7 बजे |
