क्रिकेट

IPL Today Match 29 March 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए पूरा शेड्यूल

IPL Today Match 29 March 2026: आईपीएल 2026 में आज (29 मार्च, रविवार) एक ही मैच खेला जाना है। ये होगा सीजन का दूसरा मुकाबला जिसमें दो पूर्व चैंपियन टीमें टकराने वाली हैं। दोनों ही टीमें खिताब की प्रबल दावेदार हैं। आइए जानते हैं आज आईपीएल में किसका-किसका मैच है, किस ग्राउंड पर होगा मुकाबला और क्या कहते हैं आंकड़े।

Image

आज आईपीएल में किसका मैच है

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026
  • आज आईपीएल 2026 का दूसरा मैच
  • दो पूर्व चैंपियन टीमों की होगी भिड़ंत

IPL 2026 Today Match Schedule 29 March: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला मुकाबला शनिवार को आरसीबी और सनराइजर्स हैदारबाद के बीच हो चुका है, जिसके साथ ही टूर्नामेंट शुरू हो गया। अब बारी है आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले की। आज (29 मार्च, रविवार) सिर्फ एक मैच का आयोजन होगा और ये बड़ा मुकाबला होने वाला है क्योंकि कई बार खिताब जीतने वाली दो टीमें आज के मैच में टकराने जा रही हैं। आईपीएल में आज का मैच बेहद रोमांचक होने वाला है क्योंकि कई स्टार खिलाड़ी मैदान पर अपना दम दिखाने को बेताब होंगे।

आज किसका मैच हैः आईपीएल 2026 में आज (रविवार) का मैच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (MI vs KKR) के बीच होने जा रहा है। दोनों ही टीमों में कई बड़े खिलाड़ी मौजूद हैं जो मैच की स्थिति अकेले बदलने की क्षमता रखते हैं। मुंबई इंडियंस टीम की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में होगी। जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान होंगे भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) जिनका ये अंतिम आईपीएल भी हो सकता है।

मुंबई और कोलकाता के IPL में आंकड़े कैसे हैं? (MI vs KKR Head to Head Stats)

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल के पहले सीजन से जुड़ी हुई हैं। अब तक इन दोनों टीमों के बीच 35 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें मुंबई का पलड़ा बहुत भारी रहा है। मुंबई इंडियंस ने कोलकाता की टीम को 24 बार शिकस्त दी है। जबकि कोलकाता की टीम मुंबई को सिर्फ 11 मैचों में ही हरा सकी है।

IPL 2026 के दूसरे मैच का शेड्यूल, कब और कहां होने जा रहा है आज का मैच? (IPL 2026 Today Match Schedule, 29 March 2026, Sunday)

किसका मैचकहां होगा मुकाबलामैच का समय
मुंबई Vs कोलकाता (MI vs KKR)मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम)शाम 7:30 बजे

आज के मैच में किन खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें (Players to watch out for in MI vs KKR IPL 2026 Match)

आईपीएल 2026 के दूसरे मैच में जब कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने मेजबान मुंबई इंडियंस की टीम होगी तब कई बड़े खिलाड़ियों की परीक्षा होगी। मुंबई इंडियंस फैंस की नजरें उनके कप्तान हार्दिक पांड्या के अलावा पूर्व कप्तान व ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma), तिलक वर्मा (Tilak Varma), भारत को हाल में टी20 विश्व कप जिताने वाले भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), टिम डेविड (Tim David) और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) पर निगाहें रहेंगी। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए उनकी नई ओपनिंग जोड़ी न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट (Tim Seifert) और फिन एलन (Finn Allen) से सबसे ज्यादा उम्मीदें रहेंगी जिन्होंने हाल में टी20 वर्ल्ड कप में खूब धमाल मचाया था। इनके अलावा, सुनील नरायन (Sunil Narine) और वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) से स्पिन विभाग में काफी आस रहेगी।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article