क्रिकेट

Today IPL Match 15 May 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए कब और कहां होगी भिड़ंत

Today IPL 2026 Match 15 May, Friday: आईपीएल 2026 में अंक तालिका जैसे-जैसे पेचीदा होती जा रही है, वैसे-वैसे प्लेऑफ के लिए टीमों की दौड़ और भी रोमांचक होती जा रही है। इसी कड़ी में आज एक और दिलचस्प मैच खेला जाएगा जिसमें एक टीम की किस्मत दांव पर है।

Image

आईपीएल में आज किसका मैच है

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026
  • आज आईपीएल में किसका मैच
  • प्लेऑफ की रेस में एक और टीम की किस्मत का फैसला

Today IPL Match 15 May 2026: टी20 क्रिकेट का रोमांच बढ़ता जा रहा है और इंडियन प्रीमियर लीग में प्लेऑफ (IPL Playoff 2026) की रेस इसे और भी दिलचस्प बना रही है। गुरुवार रात हुए मैच में फिर एक उलटफेर देखने को मिला जहां प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस की टीम ने सीजन के शुरुआत में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली पंजाब किंग्स को उसकी लगातार पांचवीं हार थमा दी। अब पंजाब किंग्स की स्थिति भी अंक तालिका में पेचीदा हो चुकी है, वो 13 अंकों के साथ चौथे नंबर पर हैं और उसे टॉप 4 में बने रहने के लिए अपने बाकी दोनों मैच जीतने ही होंगे। इसी बीच अब आज होने वाला मैच भी एक टीम की किस्मत का फैसला करने वाला है।

आईपीएल में आज किसका मैच हैः आईपीएल 2026 में आज का मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स (LSG vs CSK) के बीच खेला जाएगा। लखनऊ की टीम 11 मैचों में सिर्फ 3 जीत के साथ अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है और प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं तो उनके लिए आज व बाकी मैच सिर्फ औपचारिकता ही हैं। लेकिन दूसरी तरफ मौजूद 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ऐसा नहीं है। चेन्नई काफी मेहनत करने के बाद अंक तालिका में पांचवें नंबर तक पहुंच चुकी है। उसके 11 मैचों में 6 जीत के बाद 12 अंक हैं। वो टॉप 4 में जाने से सिर्फ एक जीत दूर है, जबकि उसके तीन मैच बाकी हैं, अगर वो दो मैच भी जीत जाती है तो प्लेऑफ में जाने के 16 अंकों वाले जादुई आंकड़े को हासिल कर सकती है। ऐसे में आज के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स पूरी तरह आक्रामक और जोश के साथ मैदान पर उतरेगी।

IPL 2026 में आज किसका मैच है, कब और कहां होगा मुकाबला? (Today IPL Match Teams, Venue, Timing)

किसका-किसका मैच कहां होगा मुकाबला मैच का समय
लखनऊ बनाम चेन्नई (LSG vs CSK)इकाना क्रिकेट स्टेडियम (लखनऊ)शाम 7:30 बजे

आईपीएल इतिहास में लखनऊ और चेन्नई के आमने-सामने के आंकड़े कैसे हैं? (LSG vs CSK Head To Head Stats)

लखनऊ सुपर जायंट्स आज मेजबान टीम होगी और उसके सामने होगी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जिसने धोनी की कप्तानी के बिना जोरदार वापसी करके दिखाई है। अब तक आईपीएल इतिहास में लखनऊ और चेन्नई के बीच कुल 7 मैच हुए हैं, जिसमें मुकाबला कांटे का रहा है। दोनों ही टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ 3-3 मैच जीते हैं। जबकि 1 मैच बेनतीजा रहा था।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article