क्रिकेट

Today IPL Match 01 May 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए कब और कहां होगा कड़ा मुकाबला

Today IPL 2026 Match 01 May: आईपीएल 2026 में आज होने वाले मैच पर सबकी नजरें रहने वाली हैं। टूर्नामेंट के इस 43वें मैच में दो ऐसी टीमें आमने-सामने होंगी जिनकी स्थिति मौजूदा समय में एक जैसी नहीं है, हालांकि दोनों ही टीमें बेहद मजबूत हैं और टक्कर कांटे की हो सकती है। यहां जानिए आज आईपीएल में किसका मैच है, कहां होगा मुकाबला और क्या कहते हैं आंकड़े।

Image

राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

Today IPL Match 01 May 2026: टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग आईपीएल के 19वें सीजन में आज 43वां मैच खेला जाना है। टूर्नामेंट दूसरे चरण में प्रवेश कर चुका है जहां टीमें दूसरी बार अन्य टीमों से टकरा रही हैं। अब बस मैदानों की अदला-बदली हो रही है। दोनों टीमें अपने-अपने घरेलू मैदान पर एक-एक मैच आपस में खेलेंगी। आज (01 मई 2026) आईपीएल में होने वाला मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है क्योंकि दोनों ही टीमें शानदार हैं। बस दोनों टीमों की मौजूदा लय में फर्क है, फिर भी इस मैच में रनों की बरसात की पूरी उम्मीद की जा सकती है क्योंकि मैदान पर तमाम स्टार खिलाड़ी मौजूद रहेंगे।

आज किसका मैच है

आईपीएल 2026 में आज का मैच जबरदस्त फॉर्म में चल रही राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाना है। जहां राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल अंक तालिका में चौथे नंबर पर है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम सातवें स्थान पर है। राजस्थान की टीम ने इस सीजन 9 मैचों में 6 मैच जीते हैं, वहीं उसे 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 8 मैचों में 3 मैच जीते हैं और 5 में उसे हार का सामना करा पड़ा है। राजस्थान की टीम को वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi), यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal), ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel), जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) और नांद्रे बर्गर (Nandre Burger) से सबसे ज्यादा उम्मीदें होंगी। वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदें टिकी होंगी केएल राहुल (KL Rahul), अक्षर पटेल (Axar Patel), नीतीश राणा (Nitish Rana), समीर रिजवी (Sameer Rizvi) और डेविड मिलर (David Miller) पर। अब देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से कौन सा सितारा ज्यादा चमकता है।

आईपीएल 2026 में आज के मुकाबले का शेड्यूल, कब और कहां होगा आज का मैच? (IPL 2026 Today Match Schedule, 01 May 2026, Friday)

आज किसका आईपीएल मैचकहां होगा मुकाबलामैच का समय
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्ससवाई मानसिंह स्टेडियम (जयपुर)शाम 7:30 बजे

कैसे हैं राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के आमने-सामने के आंकड़े (MI vs SRH Head to Head Stats)

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल में अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें राजस्थान ने जहां 15 मैच जीते हैं, वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने भी 15 मुकाबलों में जीत हालिस की है। दोनों के बीच में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में कुल 7 मैच हुए हैं, जिसमें राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 5 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article