क्रिकेट

Today Match 26 June 2026: आज किसका मैच है, टीम इंडिया को रोमांचक T20, जानिए कब और कहां होगा मुकाबला

Today Cricket Match 26 June 2026: आज (26 जून) फिर से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच शुरू होने जा रहा है। लंबे समय बाद टीम इंडिया एक बार फिर टी20 मैच खेलने उतरेगी। आज किसके साथ मैच है, कैसी हैं दोनों टीमें और कहां व कितने बजे होगा मुकाबला, यहां जानिए।

Image

आज किसका मैच है

KEY HIGHLIGHTS
  • आज किसका क्रिकेट मैच है?
  • भारतीय टी20 टीम फिर है तैयार
  • वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी दुनिया की नजरें

Today Cricket Match 26 June 2026: भारतीयक्रिकेट फैंस के लिए आज से फिर रोमांच के लिए तैयार रहेंगे। भारतीय की सीनियर क्रिकेट टीम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए फिर से कमर कस चुकी है और इस बार काफी हद तक बदली हुई टीम के साथ। बीसीसीआई की सीनियर राष्ट्रीय चयन समिति ने टी20 टीम में बहुत बड़े बदलाव किए हैं जिसका पहला असर आज से देखने को मिलेगा।

आज किसका मैच हैः भारत और आयरलैंड के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम आयरलैंड के दौरे पर है जहां वो इस सीरीज में दो टी20 मुकाबले खेलेगी। सबसे दिलचस्प बात है कि पहली बार भारतीय टी20 टीम नए कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की अगुवाई में खेलती नजर आएगी, जबकि उपकप्तानी तिलक वर्मा (Tilak Varma) के हाथों में होगी। भारत और आयरलैंड के बीच दो ही मुकाबले एक ही मैदान पर खेले जाने हैं जहां बड़े स्कोर की उम्मीद की जा सकती है।

आज के पहले भारत-आयरलैंड टी20 मैच का कार्यक्रम (IND vs IRE 1st T20I Schedule)

आज किसका-किसका मैच कहां होगा मुकाबला मैच का समय
भारत बनाम आयरलैंड पहला टी20बेलफास्ट (आयरलैंड)शाम 6 बजे

वैभव सूर्यवंशी और जय मुंद्रा पर रहेंगी पूरी दुनिया की नजरें

आज के भारत-आयरलैंड मुकाबले में पूरी दुनिया की नजरें 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) और जय मुंद्रा (Jai Mundra) पर टिकी होंगी। एक तरफ जहां वैभव सूर्यवंशी अगर आज भारत की प्लेइंग-11 में शामिल हुए तो वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में मुकाबला खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे। दूसरी तरफ, आयरलैंड की टीम में अचानक शामिल हुए भारत के जय मुंद्रा भी चर्चा में रहेंगे। राजस्थान में जन्मा ये तेज गेंदबाज आयरलैंड में पढ़ाई करने गया था, फिर वहां नौकरी भी करने लगा। साथ-साथ जय मुंद्रा क्रिकेट भी खेलते रहे, लेकिन शायद ही किसी ने सोचा था कि उन्हें आयरलैंड की राष्ट्रीय टीम में शामिल कर लिया जाएगा और पहले ही मैच में उन्हें अपने ही देश भारत के खिलाफ मैदान पर उतरना पड़ सकता है।

भारत और आयरलैंड की टी20 टीमें (India and Ireland T20 Squads)

भारतीय टी20 टीमः श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, इशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा और संजू सैमसन।

आयरलैंड टी20 टीम: लोरकन टकर (कप्तान), रॉस एडायर, बेन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहनी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, गैविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, रूबेन विल्सन और जय मुंद्रा।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article