क्रिकेट

DC vs CSK Pitch Report: बल्लेबाजों की होगी चांदी या गेंदबाज ढहाएंगे कहर? जानें दिल्ली की पिच रिपोर्ट

आईपीएल 2026 का 48वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स के सामने चेन्नई सुपर किंग्स की चुनौती है। दो मुकाबले जीतकर दिल्ली पहुंची चेन्नई के हौसले बुलंद हैं। वहीं, घर में चार मुकाबले में से केवल एक ही जीत सकी दिल्ली की हालत होम ग्राउंड पर खराब है। दोनों टीमें प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करने के इरादे से उतरेंगी।

Image

दिल्ली और चेन्नई पिच रिपोर्ट।

Delhi Capitals vs Chennai Super Kings Arun Jaitley Stadium Delhi Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन के 48वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium Delhi) में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल (Axer Patel) के हाथों में है। वहीं, सीएसके की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) संभाल रहे हैं। दिल्ली के खिलाफ जीत दर्ज सीएसके प्लेऑफ की उम्मीद को जिंदा रखेगी।

आईपीएल 2026 का 48वां मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। मौजूदा सीजन की अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स 7वें स्थान पर है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स छठे स्थान पर काबिज है। दोनों ही टीमें प्लेऑफ की दावेदारी और मजबूत करने के इरादे से उतरेंगी। ऐसे में आईए जानते हैं मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच और मौसम का कैसा रहेगा हाल?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स हेड टू हेड (Delhi Capitals vs Chennai Super Kings Head to Head)

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक कुल 32 मैच खेले गए हैं जिसमें से सीएसके ने 20 मुकाबले तो दिल्ली ने 12 मैच जीत हैं। शुरुआत में दिल्ली कैपिटल्स की लय उम्दा था। हालांकि, फिर हार से टीम की लय बिगड़ गई। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह सीजन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। चोट के चलते उसके चार प्रमुख खिलाड़ी आईपीएल से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में मंलवार को दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है, दिल्ली में दो अंक के लिए दोनों टीमें भिड़ेंगी।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स आज की पिच रिपोर्ट (DC vs CSK IPL Match Today Pitch Report)

आज दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 48वां मैच अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium Delhi) में खेला जाएगा। इस मैदान पर मौजूदा सीजन में अब तक कुल 4 मैच खेले गए हैं। जिसमें से दिल्ली को एक में जीत और 3 में हार मिली है। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम पर आरसीबी और दिल्ली के बीच खेला गया मैच लोस्कोरिंग वाला रहा था। इसके अलावा सभी 200 प्लस के हाई स्कोरिंग मैच हुए हैं।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में बदलते मौसम के चलते पिच पर नमी हो सकती है। इसके चलते तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। दिल्ली की पिच से स्पिनर्स को भी फायदा मिलता रहा है। आउट फील्ड छोटा होने के चलते हाई स्कोरिंग मैच होने की संभावना है। मंगलवार को दिल्ली के मौसम की बात करें तो आसमान पर बादल छाए रहेंगे। 33 डिग्री तक अधिकतम तापमान रह सकता है। 15 प्रतिशत बारिश की संभावना है।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article