DC vs MI, LSG vs RR, Aaj ka IPL Match kahan hoga: टी20 क्रिकेट का रोमांच बढ़ता जा रहा है, जैसे-जैसे आईपीएल 2024 आगे बढ़ रहा है। टूर्नामेंट में आज (27 April 2024) को दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियन्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत होंगे जो अपनी टीम को अंक तालिका में छठे पायदान से टॉप 4 में लाने की कोशिश करेंगे। वहीं मुंबई इंडियन्स की टीम भी दिल्ली के खिलाफ जीत दर्ज करके अंक तालिका में और ऊपर जाने को कोशिश करेंगे।
दूसरे मुकाबले में लखनऊ और राजस्थान के बीच आज भिड़ंत होगी। लखनऊ की कमान केएल राहुल और राजस्थान की संजू सैमसन के हाथों में होगी। राजस्थान रॉयल्स की टीम 8 मैच में 7 जीत और एक हार के साथ अंक तालिका में पहले पायदान पर काबिज है। वहीं लखनऊ की टीम 8 मैच में 5 जीत के साथ चौथे पायदान पर। ये मुकाबला पहले और चौथे पायदान की टीमों के बीच है।
आज कहां होगा दिल्ली-मुंबई (DC vs MI Match Venue) और लखनऊ-राजस्थान(LSG vs RR Match Venue) का मैच
आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियन्स के बीच दिन का पहला मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएगा। इस मैदान पर अब तक सीजन में इससे पहले केवल दो मुकाबले खेले गए हैं। उन दोनों ही मुकाबलों में रनों की जमकर बारिश हुई है। दिल्ली-हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में दिल्ली 267 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 199 रन पर ढेर गई और 67 रन के बड़े अंतर से मैच गंवा दिया। वहीं गुजरात टाइटन्स के खिलाफ इसी मैदान पर दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 224 रन का स्कोर खड़ा किया था और महज 4 रन से जीत हासिल की थी। ऐसे में शनिवार दोपहर यहां एक बार फिर रनों की बारिश होगी।
दिन का दूसरा मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर इससे पहले सीजन में चार मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें से दो में लक्ष्य का पीछा करने वाली और दो में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है। अन्य ग्राउंड्स की तुलना में यहां ज्यादा बड़े स्कोर नहीं बने हैं। लखनऊ ने ही पंजाब के खिलाफ यहां पर 199/8 रन का स्कोर खड़ा करके जीत हासिल की थी। गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों के लिए लखनऊ की पिच मौके उपलब्ध कराती है।
दिल्ली और मुंबई टीमों के स्क्वॉड:
दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड वार्नर, पृथ्वी साव, यश ढुल, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, मिशेल मार्श, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्टवाल, एनरिक नोर्किया, कुलदीप यादव, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, खलील अहमद, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झाय रिचर्डसन, सुमित कुमार, स्वास्तिक चिकारा, शाई होप।मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, जेराल्ड कोएत्ज़ी, टिम डेविड, श्रेयस गोपाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका , मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी, नमन धीर, शिवालिक शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, ल्यूक वुड।
लखनऊ और राजस्थान टीमों के स्क्वॉड:
लखनऊ सुपर जाइंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरण, आयुष बडोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, के. गौतम, शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी, एम. सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, मोहम्मद अरशद खान
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शुभम दुबे, शिम्रोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, टॉम कोहलर-कैडमोर, रियान पराग, रोवमैन पॉवेल, कुणाल सिंह राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, डोनोवन फरेरा, अवेश खान, ट्रेंट बोल्ट , नंद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, आबिद मुश्ताक, तनुश कोटियान।
