CSK vs PBKS, Aaj ka IPL Match kahan hoga: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में लीग स्टेज अपने अंत की ओर बढ़ रहा है। इसी कड़ी में बुधवार (1 मई 2024) को मैच का आयोजन चेन्नई के एम.चिदंबरम स्टेडियम (M.A.Chidambaram Stadium) में किया जाने वाला है। मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टक्कर पंजाब किंग्स (Punjab Kings) से होने वाली है। मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के हाथों में है। वहीं पंजाब किंग्स की कमान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के पास है।
आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर अब तक बढ़िया रहा है। टीम ने 9 में से 5 मैच जीत लिए हैं और उन्हें केवल 4 मैचों में हार झेलनी पड़ी है। उन्होंने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को बुरी तरह से हराया था। ऐसे में वे इसी विजयी रथ को आगे बढ़ाना चाहेंगे। वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स की टीम ने 9 मैच खेले हैं और इसमें से केवल 3 में जीत दर्ज की है। टीम को 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। उनके लिए हर मैच जीतना जरूरी है।
चेन्नई-पंजाब आज का आईपीएल मैच कहां होगा (CSK vs LSG Venue)
चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच का आयोजन चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में किया जाएगा। इस मैदान पर सीएसके ने अब तक इस सीजन में 5 मैच खेले हैं जिसमें से उन्होंने केवल एक मैच गंवाया है।
दोनों टीमों के स्क्वॉड
चेन्नई सुपरकिंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, अरावेल्ली अवनीश, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मोईन अली, शिवम दुबे, आरएस हांगरगेकर, रविंद्र जडेजा, अजय जादव मंडल, डेरिल मिचेल, रचिन रविंद्र, मिचेल सेंटनर, निशांत सिंधू , दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मुस्ताफिजुर रहमान, मथीसा पथिराना, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, शारदुल ठाकुर, महीश तीक्षणा और समीर रिज्वी।
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व ताइडे, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम कुरेन, कागिसो रबादा, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया, विद्वथ कावेरप्पा, शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी और रिली रोसेयु।
