स्पोर्ट्स

Argentina open Final: 19 साल के इस खिलाड़ी ने कैमरून नॉरी को दी पटखनी, टाइटल किया अपने नाम

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Feb 20, 2023, 10:39 AM IST

स्पेन के 19 साल के कार्लोस अल्कारेज ने अर्जेंटीना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के खिताब पर कब्जा जमाया। टूर्नामेंट के फाइनल में कार्लोस अल्कारेज ने ब्रिटेन के कैमरून नॉरी को लगातार सेट में हराकर आसान जीत हासिल की। यह उनका इस टूर्नामेंट का पहला टाइटल है।

Image

कार्लोस अल्कारेज। फोटो- कार्लोस अल्कारेज के ट्विटर से

Photo : Twitter

ब्यूनस आयर्स। एक बार के ग्रैंड स्लैम चैम्पियन स्पेन के टेनिस खिलाड़ी कोर्लोस अल्कारेज (Carlos Alcaraz) ने शानदार प्रदर्शन कर अर्जेंटीना ओपन टेनिस खिताब पर कब्जा जमाया। टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में दुनिया के नंबर-2 खिलाड़ी और टॉप सीड अल्कारेज का सामना ब्रिटेन के कैमरून नॉरी (Cameron Norrie) से था। इस मुकाबले में अल्कारेज का पूरे मैच में भारी रहा। अल्कारेज ने दुनिया के 13 नंबर के खिलाड़ी को लगातार सेट में मात देकर आसान जीत हासिल की। यह उनका इस टूर्नामेंट का पहला खिताब है।

पहले सेट में अल्कारेज का दबदबा

कार्लोस अल्कारेज (Carlos Alcaraz) ने कैमरून नॉरी (Cameron Norrie) के खिलाफ पहला सेट आसानी से जीत लिया। अल्कारेज ने पहले सेट में कैमरुन को 6-3 से मात देकर बढ़त हासिल की, जबकि दूसरा सेट काफी शानदार रहा। दूसरे सेट में अल्कारेज ने कैमरून को 7-5 से मात देकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। वहीं, सेमीफाइनल मुकाबले में अल्कारेज ने हमवतन बर्नाबे जपाटा मिरालेस को लगातार सेट में 6-2, 6-2 से हराकर आसान जीत हासिल की थी और फाइनल में जगह बनाई थी। इसी तरह कैमरून नॉरी ने पेरू के जुआन पाब्लो वरीलस को लगातार सेट में 7-6, 6-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

अल्कारेज का जीत प्रतिशत काफी ज्यादा

कार्लोस अल्कारेज और कैमरून नॉरी अभी तक पांच बार आमने-सामने हो चुके है। इसमें अल्कारेज का जीत प्रतिशत 80% है यानी पांच में से चार मैचों में जीत हासिल की है। वहीं, कैमरून नॉरी का जीत प्रतिशत सिर्फ 20% है यानी उनको अल्कारेज के खिलाफ सिर्फ एक मैच में जीत दर्ज कर पाए हैं। इससे पहले दोनों खिलाड़ी सिनसिनाटी मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में आमने-सामने हुए थे। इसमें कैमरून नॉरी ने अल्कारेज के खिलाफ तीन सेट में 7-6, 6-7, 6-4 से जीत हासिल की थी।
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article