स्पोर्ट्स

NED vs SWE: नीदरलैंड ने स्वीडन को दी 5-1 से करारी मात, ब्रायन ब्रॉबी और कॉडी गैक्पो ने किया डबल धमाल

नीदरलैंड ने स्वीडन को शनिवार को खेले गए मुकाबले में 5-1 के बड़े अंतर से जीत दर्ज करके नॉक आउट राउंड में अपनी जगह तकरीबन पक्की कर ली है। जानिए कैसा रहा मैच का हाल?

Image

नीदरलैंड फुटबॉल टीम

Photo : AP

ह्यूस्टन: फीफा विश्व कप 2026 में शनिवार को खेले गए एकतरफा मुकाबले में नीदरलैंड 5-1 के बड़े अंतर से मात दी। ह्यूस्टन में खेले गए मुकाबले में नीदरलैंड के लिए 2-2 गोल ब्रायन ब्रॉबी और कॉडी गैक्पो ने किए, जबकि एक गोल क्राइसेंसियो समरविले ने किया। स्वीडन के लिए एकलौता गोल एथंनी एलांगा ने किया। इस धमाकेदार जीत के साथ डच टीम ने अंतिम-32 में पहुंचने की अपनी दावेदारी लगभग पक्की कर ली है।

ब्रायन ब्रॉबी ने किया मैच का पहला गोल

मैच की शुरुआत से ही नीदरलैंड्स ने आक्रामक खेल दिखाया। मैच के पांचवें मिनट में गोलकीपर बार्ट वेरब्रुगेन के लंबे पास पर ब्रॉबी ने गेंद को नियंत्रित किया और कोडी गाक्पो को पास दिया। गाक्पो के लो क्रॉस पर ब्रॉबी ने शानदार फिनिश करते हुए टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसते बाद 17वें मिनट में ब्रॉबी ने अपना दूसरा गोल किया। डेंज़ेल डम्फ्रीस के सटीक क्रॉस पर उन्होंने गेंद को नेट में पहुंचाकर स्कोर को 2-0 कर दिया। फर्स्ट हॉफ के अतिरिक्त समय में स्वीडन ने गोल किया लेकिन उसे ऑफसाइड करार दिया गया।

सेकेंड हाफ की शुरुआत में 4-0 से आगे हुआ नीदरलैंड

मैच के सेकेंड हाफ की शुरुआत में नीदरलैंड्स ने मुकाबले पर पूरी तरह पकड़ बना ली। 47वें मिनट में डम्फ्रीस के एक और शानदार क्रॉस पर गाक्पो ने गोल करके स्कोर को 3-0 कर दिया। इसके सात मिनट बाद समरविल के पास पर गाक्पो ने अपना दूसरा गोल दागते हुए टीम की बढ़त 4-0 कर दी। गाक्पो के इस गोल के साथ टूर्नामेंट में कुल गोलों की संख्या 100 पहुंच गई।

एंथनी एलांगा ने किया स्वीडन के लिए एकलौता गोल

मैच के 59वें मिनट में स्वीडन ने वापसी की कोशिश की। सब्स्टीट्यूट एंथनी एलांगा ने शानदार गोल करके स्वीडन का खाता खोला और स्कोर को 4-1 कर दिया। हालांकि मैच के अंतिम क्षणों में समरविल ने बेहतरीन गोल करके नीदरलैंड्स की 5-1 के अंतर से शानदार जीत पर मुहर लगा दी। इस जीत के साथ नीदरलैंड्स चार अंकों के साथ ग्रुप एफ में शीर्ष पर पहुंच गया है। वहीं स्वीडन को नॉकआउट चरण में पहुंचने के लिए अपने अंतिम ग्रुप मैच में जापान के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article