स्पोर्ट्स

UEFA CHAMPIONS LEAGUE: बार्सिलोना, लिवरपूल और बायर्न क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

UEFA Champions League: बार्सिलोना ने सात गोल किए और लिवरपूल ने चार गोल करके बुधवार को चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में बड़ी जीत दर्ज करके क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। एटलेटिको मैड्रिड ने टोटेनहम के पलटवार का का अच्छी तरह से सामना करते दूसरे चरण में 2-3 से हार के बावजूद 7-5 से जीत दर्ज करके अंतिम आठ में अपनी जगह सुरक्षित की।

Image

बार्सिलोना की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची

Photo : AP

बार्सिलोना ने सात गोल किए और लिवरपूल ने चार गोल करके बुधवार को चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में बड़ी जीत दर्ज करके क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। एटलेटिको मैड्रिड ने टोटेनहम के पलटवार का का अच्छी तरह से सामना करते दूसरे चरण में 2-3 से हार के बावजूद 7-5 से जीत दर्ज करके अंतिम आठ में अपनी जगह सुरक्षित की।

बायर्न म्यूनिख के लिए क्वार्टर फाइनल में पहुंचना सबसे आसान रहा। उसने बुधवार को अटलांटा को 4-1 से और कुल मिलाकर 10-2 से हराकर रियाल मैड्रिड के खिलाफ रोमांचक क्वार्टर फाइनल की नींव रखी। चैंपियंस लीग में एक बार फिर गोल की बरसात हुई। बार्सिलोना ने रोमांचक मुकाबले में न्यूकैसल को दूसरे हाफ में बुरी तरह से हरा दिया और 7-2 से जीत हासिल की।

न्यूकैसल में खेले गए पहले चरण में 1-1 से बराबरी पर रहने के बाद बार्सिलोना ने पहले हाफ के स्टॉपेज टाइम में लामिन यामल के पेनल्टी किक पर किए गए गोल से 3-2 से बढ़त हासिल की। इसके बाद रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने दो गोल किए, फर्मिन लोपेज़ ने एक शानदार मूव को गोल में बदला जबकि राफिन्हा ने अपना दूसरा गोल किया।

लिवरपूल ने एनफील्ड में गैलाटासराय पर 4-0 से आसान जीत हासिल की। वह इस्तांबुल में पहले चरण में एक गोल से हार गया था। मोहम्मद सलाह हालांकि पहले हाफ के स्टॉपेज टाइम में पेनल्टी पर गोल नहीं कर पाए जब कुल स्कोर 1-0 था। सलाह ने दूसरे हाफ में इसकी भरपायी कर दी। उन्होंने ह्यूगो एकिटिके और रयान ग्रेवेनबर्च को गोल करने में मदद की और फिर एक शानदार गोल किया।

इस प्रतियोगिता में इंग्लैंड की रिकॉर्ड छह टीमें शामिल थीं और सभी टीमें राउंड ऑफ़ 16 तक पहुंचीं, लेकिन केवल आर्सेनल और लिवरपूल ही आगे बढ़ पाईं। चेल्सी को मंगलवार को मौजूदा चैंपियन पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

क्वार्टर फाइनल में रियाल मैड्रिड और बायर्न म्यूनिख आमने-सामने होंगे। लिवरपूल का सामना मौजूदा चैंपियन पीएसजी से, बार्सिलोना का एटलेटिको मैड्रिड से और आर्सेनल का स्पोर्टिंग लिस्बन से होगा।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article