स्पोर्ट्स

भारतीय एथलेटिक्स संघ के नए अध्यक्ष बने एशियन गोल्ड मेडलिस्ट

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया को अपना नया अध्यक्ष मिल गया। एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले बहादुर सिंह सग्गू अब यह जिम्मेदारी संभालेंगे। वह अदिल सुमरिवाला की जगह लेंगे जो 2012 से इस पद पर बने हुए थे।

Image

बहादुर सिंग सग्गू

पूर्व शॉट पुट खिलाड़ी और एशियम गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले बहादुर सिंग सग्गू एथलेटिक्स संघ के नए अध्यक्ष चुन लिए गए। उन्हें निर्विरोध चुन लिया गया और उनका कार्यकाल 4 साल का होगा। 51 साल के सग्गू ने 2002 बुसान एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया था। उन्होंने 19.03 मीटर के थ्रो के साथ यह मेडल अपने नाम किया था। उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 20.40 मीटर है। उन्हें पद्म श्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

सग्गू, अदिल सुमरिवाला की जगह लेंगे जो साल 2012 से इस पद से जुड़े थे और लगातार तीन कार्यकाल पूरा कर चुके थे। उनके कार्यकाल के दौरान नीरज चोपड़ा ने तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रचा था। चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीता। सुमारिवाला वर्तमान में विश्व एथलेटिक्स के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य हैं।

नेशनल स्पोर्ट्स कोर्ड के तहत 67 साल के हो चुके सुमरिवाला इस पद के लिए योग्य नहीं थे। मंगलवार को चंडीगढ़ में राष्ट्रीय महासंघ की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के दौरान उन्हें इस शीर्ष पद के लिए चुना गया। इस पद के लिए वह इकलौते उम्मीदवार थे क्योंकि अंजू बॉबी जॉर्ज ने अपना नाम वापस ले लिया था।

फिलहाल एएफआई के अन्य पदों के लिए भी कोई चुनाव नहीं हुआ। दिल्ली इकाई के शीर्ष पदाधिकारी संदीप मेहता को निर्विरोध एएफआई सचिव चुना गया। वह निवर्तमान कार्यकारी परिषद में वरिष्ठ संयुक्त सचिव थे। स्टेनली जोन्स को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article