स्पोर्ट्स

ATP Ranking: रोहन बोपन्ना पहली बार 15 साल में हुए टॉप-50 से बाहर, सुमित नागल का हाल हुआ बेहाल

दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना अपने करियर में पहली बार एटीपी रैंकिग में टॉप -50 से बाहर हो गए हैं। वहीं सुमिन नांगल को भी खराब प्रदर्शन का बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है।

Image

रोहन बोपन्ना (Wimbedon)

नई दिल्ली: एटीपी सर्किट पर पिछले कुछ अर्से से खराब प्रदर्शन के कारण भारत के सुमित नागल एकल रैंकिंग में 63 पायदान गिरकर 233वें स्थान पर खिसक गए जो पिछले दो साल में उनकी सबसे खराब रैंकिंग है जबकि 45 वर्ष के रोहन बोपन्ना 15 साल में पहली बार शीर्ष 50 से बाहर हो गए।

पिछली बार 27 वर्ष के नागल जुलाई 2023 में शीर्ष 200 से बाहर हुए थे जब वह 231वीं पायदान पर थे। उसके बाद से वह जुलाई 2024 में कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 68वीं रैंकिंग तक पहुंचे। इस सत्र की शुरुआत से वह खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। वह इस साल जनवरी में रैंकिंग में शीर्ष 100 में थे लेकिन पिछले पांच महीने में 142 स्थान नीचे आ गए।

भारत के ससिकुमार मुकुंद 430वें, करण सिंह 445वें , आर्यन शाह 483वें और देव जाविया 621वें स्थान पर हैं। युगल में युकी भांबरी छह पायदान चढकर 35वें स्थान पर हैं जबकि बोपन्ना 20 पायदान खिसककर 53वें स्थान पर आ गए हैं। पिछले साल जनवरी में वह युगल प्रारूप में नंबर एक रैंकिंग पर पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने थे। एन श्रीराम बालाजी 72वें, रित्विक बोलिपल्ली 72वें और विजय सुंदर प्रशांत 100वें स्थान पर हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article