नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को आइची-नागोया एशियाई खेलों में हिस्सा ले रहे भारतीय दल को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और लगन ने देश का मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा,'आइची-नागोया में एशियाई खेलों की शुरुआत के साथ भारतीय दल को मेरी शुभकामनाएं। प्रत्येक खिलाड़ी ने कड़ी मेहनत की है और शानदार समर्पण व दृढ़ संकल्प दिखाया है। भारत को उन पर गर्व है। वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें, अच्छा खेलें और देश का नाम रोशन करें!'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 20वें एशियन गेम्स का रंगारंग आगाज, मनु और पवन ने की भारतीय दल की अगुआई
दुनियाभर के 11 हजार से ज्यादा खिलाड़ी ले रहे हैं भाग
20वें एशियाई खेलों का शनिवार को नागोया में आधिकारिक उद्घाटन हुआ। भारत चार अक्टूबर तक चलने वाले इन खेलों में कई स्पर्धाओं में अपने खिलाड़ियों को उतार रहा है। अगले 15 दिनों में 45 देशों के करीब 11,000 खिलाड़ी 43 खेलों और 71 स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे तथा कुल 469 स्वर्ण पदकों के लिए मुकाबला होगा। बास्केटबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट समेत कुछ अन्य खेलों की प्रतियोगिताएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Asian Games 2026 के उद्धाटन समारोह के बाद जसपाल राणा को याद कर भावुक हुईं मनु भाकर
हांगझोउ में भारत ने जीते थे 107 मेडल
चीन के हांगझोउ में आयोजित एशियन गेम्स 2023 में भारतीय दल ने 28 गोल्ड, 38 रजत और 41 कांस्य पदक सहित कुल 107 मेडल अपने नाम किए थे। भारत का यह एशियाई खेलों की इतिहास में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन था। पदक तालिका में भारत चौथे पायदान पर रहा था। ऐसे ही प्रदर्शन को भारतीय दल से दोहराने की पूरे देश को आशा है। हालिया राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। भारतीय मुक्केबाजों पर भारतीय खेल प्रेमियों की नजरें सबसे ज्यादा नजरें रहेंगी।
