Sania Mirza Birthday: सानिया मिर्जा को इस नाम से पुकारते हैं शोएब मलिक، वाइफ को कुछ यूं किया बर्थडे विश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 15, 2021, 04:16 PM IST

Happy Birthday Sania Mirza: शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा को बर्थडे विश किया है। उन्होंने सानिया के लिए एक प्यारी सी पोस्ट शेयर की है।

Sania Mirza Birthday: सानिया मिर्जा को इस नाम से पुकारते हैं शोएब मलिक، वाइफ को कुछ यूं किया बर्थडे विश
Photo Credit: Instagram

भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा सोमवार को अपना 35वां बर्थडे मना रही हैं। उनका जन्म 15 नवंबर, 1986 को मुंबई में हुआ था। हालांकि, सानिया का पालन-पोषण हैदराबाद में हुआ। सानिया का परिवार उनके जन्म के बाद हैदराबाद शिफ्ट हो गया था। सिर्फ 6 साल की उम्र में टेनिस रैकेट थामने वाली सानिया कई खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2003 में पेशेवर टेनिस खेलना शुरू किया था और उनका शुमार आज भी देश की सबसे चर्चित खिलाड़ियों में होता है।

सानिया को इस नाम से पुकारते हैं शोएब

सानिया को जन्मदिन के अवसर पर फैंस और जानी-मानी हस्तियों की ओर से जमकर बधाइयां मिल रही हैं। इस बीच सानिया के पति शोएब मलिका ने भी उन्हें बर्थडे विश किया है। मलिक अपनी पत्नी को 'सानू' कहकर पुकारते हैं। मलिक ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर सानिया के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे सानू।' बता दें कि मलिक के इस ट्वीट पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। मलिक के फैंस भी सानिया को जन्मदिमन की शुभमकान दे रहे हैं। उनके ट्वीट पर करीब तीस हजार से लाक्स आ चुके हैं।

सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ साल 2010 में शादी की थी। दोनों ने हैदराबाद में एक पारंपरिक समारोह में एक-दूसरे को हमसफर बनाया था। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम इजहान मिर्जा मलिक है। इजहान का जन्म 2018 में हुआ था। गौरतलब है कि सानिया ने 43 डब्ल्यूटीए डबल्स खिताब पर कब्जा जमाया है। उन्होंने 6 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। सानिया ने मार्टिना हिंगिस और वेरा ज्वोनारेवा जैसी महिला खिलाड़ियों को हराया है। 

End of Article