कॉमनवेल्थ गेम्स 2022: प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों से किया संवाद, बोले- 'पूरी ताकत से खेलिए'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 20, 2022, 10:49 AM IST

PM Modi interacts with Indian contingent for CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में बर्मिंघम में चुनौती पेश करने वाले भारतीय खिलाड़ियों के दल में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद किया, जहां पीएम ने उनको शुभकामनाएं दीं।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022: प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों से किया संवाद, बोले- 'पूरी ताकत से खेलिए'
Photo Credit: Twitter

Commonwealth Games 2022: इंग्लैंड के बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए रवाना होने से पहले आज भारतीय खिलाड़ियों के दल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवाद किया और उनको शुभकामनाएं दीं। भारत की तरफ से तकरीबन 215 खिलाड़ी इस बार के कॉमनवेल्थ गेम्स में चुनौती पेश करने वाले हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए बर्मिंघम रवाना होने वाले तमाम खिलाड़ियों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हौसला बढ़ाया और उनको अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से कहा, "पूरी ताकत से खेलिए, बिना डरे खेलिए"। इस दौरान पीएम मोदी ने कई खिलाड़ियों से एक-एक करके बातचीत भी की और उनका हौसला बढ़ाया। प्रधानमंत्री मोदी ने इन खिलाड़ियों से कहा, "जब आप विजयी होकर वापस आएंगे, मेरे यहां आने का निमंत्रण अभी से दे देता हूं आपको।" 

गौरतलब है कि टोक्यो ओलंपिक 2020 से पहले भी पीएम मोदी ने सभी खिलाड़ियों से इसी तरह संवाद करके उनको शुभकामनाएं दीं थीं और वतन वापसी के बाद उन खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से भी मुलाकात की थी और उनको शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी थी।

बर्मिंघम में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 28 जुलाई से 8 अगस्त के बीच खेले जाएंगे। भारत की तरफ से 215 खिलाड़ियों का दल बर्मिंघम जा रहा है जो लगभग 141 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।

End of Article