CWG 2022: पूजा गहलोत ने जीता कांसा, कुश्ती में भारत ने जीता सातवां पदक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2022, 10:41 PM IST

भारत के लिए कुश्ती में सातवां और दिन का पहला पदक पूजा गहलोत ने जीत लिया है। उन्होंने कांस्य पदक मुकाबले में स्कॉटलैंड की पहलवान को मात दी। 

CWG 2022: पूजा गहलोत ने जीता कांसा, कुश्ती में भारत ने जीता सातवां पदक

बर्मिंघम: भारत की 25 साल की पहलवान पूजा गहलोत ने शनिवार को कुश्ती में भारत को पहली पदक कांसे के रूप में दिलाया। पूजा गहलोत ने महिलाओं की फ्रीस्टाइल 50 किग्रा वर्ग के कांस्य पदक मुकाबले में स्कॉटलैंड की क्रिस्टेली लेमफैक को 12-2 के अंतर से मात दी। उन्हें टेक्निकल सुपीरियरिटी के आधार पर विजेता घोषित किया गया। यह भारत का कुश्ती में कुल सातवां और तीसरा कांस्य पदक है। 

सेमीफाइनल में पूजा को मिली थी हार 
कुश्ती में भारत ने मौजूदा राष्ट्रमंडल खेलों में दबदबा बनाए रखा है। पहले दिन भारत ने 3 गोल्ड, 1 रजत और 2 कांस्य के साथ कुल छह पदक जीते थे। ऐसे में दूसरे दिन भारत ने कांसे के साथ शुरुआत करते हुए सातवां पदक जीता। पूजा को सेमीफाइनल में कनाडा की मेडिसन पार्क्स के खिलाफ 9-6 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद पूजा को कांस्य पदक जीतने का मौका मिला। 
(डेवलपिंग स्टोरी)



End of Article