नोवाक जोकोविच के कोच गोरान इवानसेविच को भी हुआ कोराना 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 26, 2020, 08:21 PM IST

Goran Ivanisevic tested Covid 19 positive: विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविक के विंबलडन विजेता कोच गोरान इवानसेविच को भी कोरोना होने की पुष्टि हुई है।

नोवाक जोकोविच के कोच गोरान इवानसेविच को भी हुआ कोराना 

जगरेब: पूर्व विम्बलडन चैम्पियन और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के कोच गोरान इवानसेविच ने शुक्रवार को कहा कि वह कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाये गए हैं। इवानीसेविच हाल ही में सर्बिया और क्रोएशिया में एड्रिया टूर पर थे।

जोकोविच , उनकी पत्नी और तीन अन्य खिलाड़ी भी पॉजिटिव पाये गए हैं जो इस टूर पर थे। इनमें ग्रिगोर दिमित्रोव, बोरना कोरिच और विक्टर ट्रोइकी शामिल हैं। बेलग्रेड में हुए मैचों को देखने सैकड़ों की संख्या में दर्शक आये थे और सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं किया गया था।

इवानसेविच ने 2001 में विम्बलडन खिताब जीता था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया कि पिछले दस दिन में दो बार उनका नतीजा निगेटिव आया लेकिन अब वह पॉजिटिव आये हैं। उन्होंने कहा, 'मैं सभी को बताना चाहता हूं कि मेरी जांच का नतीजा पॉजिटिव आया है। जो भी मेरे संपर्क में थे, अपना पूरा ध्यान रखें।' उन्हें कोई लक्षण नहीं था लेकिन अब वह पृथकवास में रहेंगे।

End of Article