PKL: मनिंदर सिंह का बेहतरीन प्रदर्शन, बंगाल वॉरियर्स ने तमिल थलाइवाज को हराया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2022, 04:04 AM IST

Pro Kabaddi League, BW vs TT: बंगाल वॉरियर्स और तमिल थलाइवाज के बीच खेले गए प्रो-कबड्डी लीग के मैच में मनिंदर सिंह के दम पर बंगाल वॉरियर्स ने शानदार जीत दर्ज की।

PKL: मनिंदर सिंह का बेहतरीन प्रदर्शन, बंगाल वॉरियर्स ने तमिल थलाइवाज को हराया

कप्तान मनिंदर सिंह के शानदार खेल के दम पर में गत चैंपियन बंगाल वारियर्स ने गुरुवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) मैच में तमिल थलाइवाज को 37-28 से हराया।

मनिंदर ने सुपर 10 (12 अंक) हासिल किया, जबकि डिफेंडर अमित नरवाल और रण सिंह ने अपने विरोधी टीम के रेडरों को रोके रखा। थलाइवाज की टीम में मैच में अच्छी शुरुआत की लेकिन वॉरियर्स ने जल्द ही मैच पर अपना दबदबा बना लिया और मध्यांतर तक 20-16 की बढ़त हासिल कर ली।

मध्यांतर के बाद वॉरियर्स ने और आक्रामक खेल दिखाया और नरवाल के ‘हाई फाईव (पांच अंक)’ करने के साथ ही टीम ने 11 अंकों की बढ़त कायम कर ली। गत चैम्पियन ने इसके बाद आखिरी मिनटों में कोई गलती नहीं की और 37-28 से जीत दर्ज की।

End of Article