India in Tokyo Olympics Today, 7th August 2021: आज ओलंपिक में इन भारतीय खिलाड़ियों पर नजरें, जानिए कार्यक्रम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 7, 2021, 06:00 AM IST

7th August 2021, Today India at Tokyo Olympics Full schedule: टोक्यो ओलंपिक गेम्स में आज कुछ ही भारतीय खिलाड़ियों पर सबकी नजरें होंगी। आइए जानते हैं ओलंपिक के 15वें दिन भारत का कार्यक्रम।

India in Tokyo Olympics Today, 7th August 2021: आज ओलंपिक में इन भारतीय खिलाड़ियों पर नजरें, जानिए कार्यक्रम

टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में गुरुवार का दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए मिलाजुला रहा। सबसे पहले महिला हॉकी के ब्रॉन्ज मेडल मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम को ब्रिटेन के खिलाफ हार के सामना करना पड़ा। उसके बाद कुश्ती में बजरंग पुनिया और सीमा बिस्ला कुछ खास नहीं कर सके। हालांकि भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया को आज (शनिवार) को कांस्य पदक जीतने का एक मौका और मिलेगा।

आज ओलंपिक्स में भारतीय फैंस की नजरें जिन खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी उनमें सबसे ऊपर नाम है भाला फेंक फाइनल में उतरने वाले नीरज चोपड़ा का। जबकि गोल्फ में अदिति अशोक और दीक्षा डागर के साथ-साथ दोपहर में बजरंग पुनिया भी कांस्य पदक के लिए मैट पर उतरेंगे। आइए जानते हैं कि भारतीय समय के मुताबिक कैसा रहेगा आज टोक्यो ओलंपिक में भारत का कार्यक्रम..

गोल्फ

अदिति अशोक और दीक्षा डागर, महिलाओं का व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले चौथा दौर : भारतीय समयानुसार सुबह तीन बजे।

कुश्ती

बजरंग पूनिया, पुरुषों का 65 किग्रा फ्रीस्टाइल कांस्य पदक मैच, भारतीय समयानुसार दोपहर सवा तीन बजे शुरू होने के बाद दूसरा या तीसरा मुकाबला

एथलेटिक्स

नीरज चोपड़ा, पुरुष भाला फेंक फाइनल : भारतीय समयानुसार शाम साढ़े चार बजे।

End of Article