6th August, India in Olympics Today: आज टोक्यो ओलंपिक्स में ऐसा है भारत का कार्यक्रम, जानिए मैच का समय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2021, 05:38 AM IST

Today India in Tokyo Olympics schedule, 6th August 2021: आज टोक्यो ओलंपिक में कुछ और भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ भारतीय महिला हॉकी टीम पदक के इरादे से मैदान में होगी।

6th August, India in Olympics Today: आज टोक्यो ओलंपिक्स में ऐसा है भारत का कार्यक्रम, जानिए मैच का समय

जापान की राजधानी टोक्यो में जारी ओलंपिक खेलों में आज (6 अगस्त) भी भारतीय फैंस को झूमने का मौका मिल सकता है। भारतीय दल में आज एथलेटिक्स, गोल्फ, हॉकी और कुश्ती में खिलाड़ी मैदान में होंगे। पदक की उम्मीदों की बात की जाए तो आज सबसे ज्यादा उम्मीदें भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Women Hockey Team) से होगी जो महिला हॉकी के कांस्य पदक मैच में ब्रिटेन के खिलाफ उतरेगी। वहीं कुश्ती में बजरंग पुनिया (Bajrang Punia) से भी फैंस को काफी उम्मीदें हैं।

भारतीय समय के मुताबिक ऐसा है टोक्यो ओलंपिक में 6 अगस्त को भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम (IST timing) 

एथलेटिक्स

*गुरप्रीत सिंह, पुरुषों की 50 किमी पैदल चाल स्पर्धा, तड़के दो बजे ।

*प्रियंका गोस्वामी और भावना जाट, महिलाओं की 20 किमी पैदल चाल  दोपहर एक बजे।

*पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले पहला चरण, दूसरी  हीट , शाम पांच बजकर सात मिनट पर।

गोल्फ

*अदिति अशोक और दीक्षा डागर महिलाओं के व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले राउंड तीन, सुबह चार बजे।

हॉकी

*भारत बनाम ब्रिटेन, महिला कांस्य पदक मैच, सुबह सात बजे।

कुश्ती

* बजरंग पुनिया बनाम अरनाजर अकमातालिव (किर्गिस्तान) , पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा; सुबह आठ बजे शुरू होने के बाद आठवां मुकाबला

*सीमा बिस्ला बनाम सर्रा हमदी (ट्यूनीशिया), महिलाओं की फ्रीस्टाइल 50 किग्रा का रेपेचेज दौर , सुबह आठ बजे शुरू होने के बाद दूसरा मुकाबला।

End of Article