क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो के नवजात बेटे का हुआ निधन, फुटबॉलर ने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया बेहद इमोशनल पोस्‍ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2022, 08:50 AM IST

Cristiano Ronaldo newborn baby dies: स्‍टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फुटबॉलर ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट के जरिये जानकारी दी है कि उनके नवजात बेटे का निधन हो गया है।

क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो के नवजात बेटे का हुआ निधन, फुटबॉलर ने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया बेहद इमोशनल पोस्‍ट

लंदन: स्‍टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो और उनकी पार्टनर जॉर्जिना रॉड्रिग्‍ज ने सोमवार को घोषणा की है कि उनके नवजात बेटे का निधन हो गया है। रोनाल्‍डो ने पिछले साल अक्‍टूबर में सोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि यह जोड़ी जुड़वा बच्‍चों के जन्‍म की उम्‍मीद कर रही है। मैनचेस्‍टर यूनाइटेड के ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्‍ट जारी किया गया, जिसमें उन्‍होंने बेटी के जन्‍म की पुष्टि की।

रोनाल्‍डो और जॉर्जिना रॉड्रिग्‍ज ने संयुक्‍त-हस्‍ताक्षरित बयान में कहा,'हम गहरे दुख के साथ इस बात की घोषणा करते हैं कि हमारा नवजात बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा है। यह बहुत बड़ा दर्द है जो कोई माता-पिता महसूस करें। सिर्फ हमारी बेटी के जन्‍म ने इस पल हमें उम्‍मीद और खुशी से जीने की ताकत दी है। हम डॉक्‍टर्स और नर्सेस का धन्‍यवाद देते हैं, जिन्‍होंने अपना पूरी विशेष निगरानी और समर्थन किया। हम सभी इस नुकसान से गहरे दुख में है और इस बहुत मुश्किल समय में हम निजता की गुजारिश करते हैं।'

रोनाल्‍डो जब रियल मैड्रिड में थे तब उनकी मुलाकात जॉर्जिना से हुई थी। इस कपल की एक चार साल की बेटी है। रोनाल्‍डो के तीन अन्‍य बच्‍चे भी हैं। मैनचेस्‍टर यूनाइटेड क्‍लब भी क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो के दुख में शामिल हुआ है। क्‍लब ने ट्वीट किया, 'आपका दुख, हमारा दुख है क्रिस्टियानो। आपको और आपके परिवार को इस समय प्‍यार और ताकत भेजते हैं।' रीयल मैड्रिड ने भी अपने वेब पेज पर दुख जताया है। 

मैड्रिड ने क्‍लब के वेब पेज पर लिखा, 'क्‍लब के अध्‍यक्ष और बोर्ड ऑफ डायरेक्‍टर्स क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो और उनकी पार्टनर जॉर्जिना रॉड्रिग्‍ज के नवजात बेटे के निधन पर गहरा शोक व्‍यक्‍त करते हैं। रीयल मैड्रिड इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है और उन्‍हें अपना प्‍यार और लगाव दिखाता है।'

End of Article