LIVE

IND vs WI, तीसरा वनडे लाइव स्कोर: भारत का लगा दूसरा झटका, गोल्डन डक हुए विराट कोहली

IND vs WI 3rd ODI Live Score (भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरा वनडे लाइव क्रिकेट स्कोर टुडे मैच) Online Streaming, TV Telecast, Scorecard Live Updates: वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में आज टीम इंडिया क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में यह मुकाबला दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरे वनडे के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़े रहें।

आदित्य साहूUpdated Oct 3, 2026, 14:27 IST
Follow on Google News
IND vs WI, तीसरा वनडे लाइव स्कोर: भारत का लगा दूसरा झटका, गोल्डन डक हुए विराट कोहली

IND vs WI, तीसरा वनडे लाइव स्कोर: भारत का लगा दूसरा झटका, गोल्डन डक हुए विराट कोहली

IND vs WI 3rd ODI Live Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज के पहले दो मुकाबले जीत कर टीम इंडिया ने 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है और अब उसकी नजर क्लीन स्वीप पर है। वहीं, इस सीरीज के जरिए भारतीय टीम की नजरें 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी पर है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज में एक बार फिर सभी की नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर टिकी होंगी। दूसरे वनडे में प्रसिद्ध कृष्णा चोटिल हो गए थे और उनकी जगह अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया गया है। भारत की कप्तानी शुभमन गिल और वेस्टइंडीज की कमान शाई होप के हाथों में है।

भारतीय वनडे टीम फुल स्क्वॉड (अपडेटेड)
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उप कप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतिश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर, अंशुल कंबोज।

वेस्टइंडीज वनडे टीम फुल स्क्वॉड
शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्डे, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स।

OCT 03, 2026 14:25 IST

IND vs WI 3rd ODI Live Score: रोहित शर्मा के बतौर ओपनर 10 हजार रन

रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। वह बतौर ओपनर 10,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ सचिन तेंदुलकर (15310 रन), सनथ जयसूर्या (12740 रन) और क्रिस गेल (10179 रन) ने किया था। इस लिस्ट में खास बात यह है कि रोहित ने यह उपलब्धि सबसे तेजी से हासिल की है। उन्होंने सिर्फ 202 पारियों में 10 हजार रन पूरे किए, जो तीनों दिग्गजों से कम है।
OCT 03, 2026 14:22 IST

IND vs WI 3rd ODI Live Score: विराट को किन गेंदबाजों ने पहली गेंद पर किया आउट

विराट कोहली को वनडे में पहली गेंद पर आउट करना किसी भी गेंदबाज के लिए सपने जैसा है, और अब तक सिर्फ चार गेंदबाज ही ऐसा कर पाए हैं। 2011 में डैरेन सैमी ने अहमदाबाद में वाइड के बाद पहली वैध गेंद पर कोहली को आउट किया। उसी साल टिम ब्रेसनन ने कार्डिफ में उन्हें पहली गेंद पर LBW किया। 2014 में कीरोन पोलार्ड ने धर्मशाला में अपनी ही गेंद पर उनका कैच लपका।सबसे नया नाम जेडन सील्स का है, जिन्होंने इस दौरे के पहले वनडे में वडोदरा में कोहली को पहली गेंद पर पवेलियन भेजा।
OCT 03, 2026 14:26 IST

IND vs WI, तीसरा वनडे लाइव स्कोर: गोल्डन डक हुए विराट कोहली

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे 3 वनडे मैचों की सीरीज का आज आखिरी मुकाबला है। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारत का दूसरा झटका लगा है। विराट कोहली गोलडन डक हुए।
OCT 03, 2026 13:45 IST

IND vs WI 3rd ODI Live Score: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच का टॉस भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इससे साफ है कि भारतीय टीम सीरीज में पहली बार रन चेज करती नजर नहीं आएगी।
OCT 03, 2026 13:40 IST

IND vs WI 3rd ODI Live Score: वेस्टइंडीज के पास आखिरी मौका

तीसरी मुकाबले में वेस्टइंडीज के पास एक आखिरी मौका है कि वह ऐसा ऑलराउंड प्रदर्शन करे जो अब तक उनसे नहीं हो पाया। दो मैचों में बल्ले का दबदबा रहा, अब सवाल है कि क्या आखिरी वनडे में कुछ अलग देखने को मिलेगा। वेस्टइंडीज ने भी रनों में कोई कमी नहीं रखी। गुवाहाटी में उनका 405/7 का स्कोर मेंस वनडे में उनका सबसे बड़ा टोटल था, जहां एक ही पारी में जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू तीनों ने शतक जड़े। यह वेस्टइंडीज की तरफ से शानदार बैटिंग थी, एक पारी में तीन सेंचुरी, लेकिन 405/7 का विशाल स्कोर भी भारत को एक और धमाकेदार चेज से नहीं रोक सका।
OCT 03, 2026 13:38 IST

IND vs WI 3rd ODI Live Score: भारत की नजर क्लीन स्वीप पर

इस सीरीज में अब तक बल्लेबाजी का जबरदस्त नजारा देखने को मिला है और तीसरे वनडे तक आते-आते भारत 2-0 से आगे है। इस मैच को जीतकर भारत सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगा।
OCT 03, 2026 13:37 IST

IND vs WI 3rd ODI Live Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा मुकाबला आज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला आज खेला जा रहा है। इस मैच के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।