स्पोर्ट्स

FIP Promotion India Padel Open: राउंड ऑफ-16 में पहुंची अर्जुन उप्पल और ऋषि कपूर की जोड़ी, शॉन जोसेफ और अभिजीत डांगट की दी सीधे सेट में मात

अर्जुन उप्पल और ऋषि कपूर की जोड़ी एफआईपी प्रमोशन इंडिया पैडल ओपन के अगले दौर में पहुंच गई है। इस दमदार प्रदर्शन ने उन्हें टूर्नामेंट में खिताबी जीत का दावेदार बना दिया है।

Image

अर्जुन उप्पल और ऋषि कपूर

FIP Promotion India Padel Open: ग्रेटर नोएडा की बेनेट यूनियवर्सिटी में आयोजित एफआईपी प्रमोशन इंडिया पैडल ओपन में शाम के सत्र के पहले मुकाबले में अर्जुन उप्पल और ऋषि कपूर की भारतीय जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शॉन जोसेफ और अभिजीत डांगट की जोड़ी को सीधे सेट में मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया।

अर्जुन और ऋषि की जोड़ी ने बगैर किसी परेशानी के मैच में शानदार प्रदर्शन किया और विरोधियों को धूल चटाते हुए टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। भारतीय जोड़ी ने 6-1, 6-1 के अंतर से जीत दर्ज करके राउंड ऑफ-16 में प्रवेश किया। इस दमदार प्रदर्शन ने जोड़ी को खिताब का दावेदार बना दिया है।

ग्रेटर नोएडा में टाइम्स ग्रुप की बेनेट यूनिवर्सिटी भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय पैडल टूर्नामेंट की मेजबानी करने वाला पहला शैक्षणिक संस्थान बन गया है। प्रतियोगिता का मुख्य ड्रॉ 21 नवंबर से शुरू हुआ और 24 नवंबर तक चलेगा।

एफआईपी प्रमोशन इंडिया पैडल ओपन का आयोजन भारत की अग्रणी मीडिया कंपनी द टाइम्स ग्रुप और पैडल लीग प्राइवेट लिमिटेड (पीटीएल स्पोर्ट्स ग्रुप की एक सहायक कंपनी) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस हाई प्रोफाइल टूर्नामेंट को इंटरनेशनल पैडल फेडरेशन (एफआईपी) ने मान्यता दी है और यह भारत के खेल कैलेंडर में एक सफल और रोमांचक जोड़ है। यह भारत में एफआईपी द्वारा आयोजित पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है, जो देश के पैडल इतिहास में एक अहम बेंचमार्क है। पैडल भारत में अपने शुरुआती चरण में है। पिछले सात वर्षों में देश में इस खेल ने काफी विकास किया है।

(एफआईपी इंडिया पैडल ओपन से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए इंस्टाग्राम पर @timespadel से जुड़ें)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article